News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: राज्य मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों के संबंध में प्रेस वार्ता तथा विकास पुस्तिका का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया विमोचन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 25, 2023  |  6:36 PM

414 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राज्य मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों के संबंध में प्रेस वार्ता तथा विकास पुस्तिका का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया विमोचन

कुशीनगर। राज्यमंत्री, खाद्य एवम रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सतीश चंद्र शर्मा द्वारा वर्तमान सरकार के 01 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों के संबंध में पत्रकार वार्ता तथा विकास पुस्तिका का कलेक्ट्रेट सभागार में विमोचन किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री के द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने देखा।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

पत्रकारों से वार्ता के क्रम में प्रभारी मंत्री ने बताया कि हमारा प्रदेश तेजी से सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनने की ओर अग्रसर है। इस क्रम में प्रभारी मंत्री ने जीरो टॉलरेंस नीति, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आदि की चर्चा करते हुए कहा कि इससे 35 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले और इसके धरातल पर आने से 01 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में कमी, अन्नदाता किसानों, पशुपालकों के उत्थान के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य, गन्ना मूल्य भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि, मंडी व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट की सुविधा, पीएम कुसुम योजना, निराश्रित गोवंश संरक्षण, प्रदेश के अन्न को प्राथमिकता देने का कार्य, किसानों की सिंचाई की बेहतर सुविधा देने के लिए राजकीय नलकूपों का आधुनिकीकरण, लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति, हर घर नल योजना, निराश्रित महिला, वृद्धावस्था, दिव्यांगजन पेंशन के अंतर्गत लाभार्थियों को पेंशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन वितरण, यातायात को सुगम बनाने के लिए कई सारे एक्सप्रेसवे की स्थापना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हवाई अड्डे की स्थापना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सड़कों का निर्माण, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति, ढांचागत विकास, ग्राम पंचायतों में इंटरनेट कनेक्टिविटी, प्रधानमंत्री आवास योजना सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, विभिन्न जनपदों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि का जिक्र किया गया।जनपद कुशीनगर में 01 साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए मंत्री ने कहा कि 514.94 करोड़ की लागत से 32 सड़कों का निर्माण, 01 लघु सेतु, 01 सेतु का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। 65 सड़को, 03 अग्निशमन केंद्र, 02 लघु सेतु एवं 02 सेतु का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।इस क्रम में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना अंतर्गत रुपए 2.45 करोड़ की लागत से 28 परियोजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है। सदस्य विधान सभा/ विधान परिषद के प्रस्ताव पर 21.16 करोड़ की लागत से 299 परियोजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है। त्वरित आर्थिक विकास योजना अंतर्गत जनपद की विधानसभाओं में 30.81 करोड़ की लागत से 73 सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

नगर निकायों द्वारा जनपद में रु 107.05 करोड़ की लागत से नगर पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय,सीवर सक्शन मशीन, मड पम्प, इंटर लॉकिंग टाइल्स, नाली, हैंड पम्प आदि का निर्माण कराया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 255 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज, शिक्षा विभाग द्वारा 10 कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर में छात्रावास का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है । मनरेगा के तहत कुल 54.10 लाख मानव दिवसों का सृजन किया गया है तथा योजना अंतर्गत 201 अमृत सरोवर के सापेक्ष 181 पूर्ण एवं 20 प्रगति पर है। 330 खेल मैदानों के सापेक्ष 301 पूर्ण 29 प्रगति पर, 70 मिनी स्टेडियम के सापेक्ष 69 प्रगति पर है।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना आदि की भी चर्चा मंत्री ने की।मंत्री ने विद्युत विभाग द्वारा 2060 ट्रांसफर प्रतिस्थापन की बात की, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत 492 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 5.88 लाख कृषकों को ₹293.84 करोड की धनराशि से लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में 374 लाभार्थियों के परिवारों को सहायता दी गई है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा बाढ बचाव हेतु जनपद में 87.95 करोड की धनराशि से 12 परियोजनाओं पर कार्य पूर्ण कराए गए हैं। हर घर जल योजना के अंतर्गत 1732.50 करोड़ की लागत से 422 स्वीकृत परियोजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 1679 जोड़ों का विवाह करवाया जा चुका है।दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 16930 लाभार्थियों के खाते में पेंशन, 1170 लाभार्थीयों को ट्राई साइकिल वैशाखी, कान के मशीन का वितरण किया गया है। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा 2.58 करोड़ की लागत से 30 आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के अंतर्गत क्लस्टर बाँसगांव, विकास खण्ड दुदही में ओवरहेड टैंक, हल्दी प्रसंस्करण, सोलर माइक्रो कोल्ड स्टोरेज का कार्य कराया जा रहा है ।

उज्जवला योजना में 13730 लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन, पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत भवन निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प, अंत्येष्टि स्थल, कॉमन सर्विस सेंटर, सड़क निर्माण आदि की व्यवस्था की गई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 1001 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। गन्ना मूल्य भुगतान जनपद में किसानों को रुपया 623.87 करोड़ का भुगतान किया गया है।इस प्रकार जनपद में विभिन्न विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत रुपए 5852.96 करोड़ धनराशि से विकास कार्य कराया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक कुशीनगर पीएन पाठक, विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौड़, विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, विधायक तमकुही डॉ. असीम राय, देवरिया सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम पांडेय, कुशीनगर सांसद प्रतिनिधि, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, जनप्रतिनिधिगणों में ललन मिश्र, सुधीर राव व विभिन्न जनप्रतिनिधि गण तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम

कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिवसरया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की…

खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking