News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का सांसद ने किया अवलोकन

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 18, 2022  |  12:54 PM

654 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का सांसद ने किया अवलोकन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर रविंद्रनगर धूस में माननीय प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन आज सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे द्वारा किया गया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

सूचना विभाग के सौजन्य से लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार द्वारा माननीय सांसद को प्रदर्शनी की विषय वस्तु के बारे में विस्तार से बताया गया तथा प्रधानमंत्री मोदी जी के बचपन से अद्यतन काल तक की कहानियों को विस्तार से वर्णित किया गया।

विदित हो कि सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित उक्त प्रदर्शनी से माननीय सांसद काफी प्रसन्न दिखे । मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी की उनके द्वार प्रशंसा की गयी। मा0 सांसद द्वारा कहा गया कि मा0 प्रधानमंत्री जी की जीवनी एक प्रेरणास्रोत है जो हर उम्र के लोगो को कुछ करने को प्रेरित करती है। भारत का युवा वर्ग प्रधानमंत्री जी से काफी प्रभावित है। प्रधानमंत्री जी की सोच आम जन, महिला, समाज के पिछड़े वर्ग के प्रति काफी उन्नत है यही वजह है कि वे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेताओं में शुमार हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा प्रधानमंत्री मोदी से संबंधित पुस्तक मा0 सांसद को सप्रेम भेंट भी की गई।

उक्त अवसर पर जिलाधिकारी कुशीनगर एस0 राजलिंगम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर डॉ सुरेश पटारिया,नगर पालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव,जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, रामानुज मिश्रा,चमन यादव, फुलबदन कुशवाहा, संतोष दुबे, सांसद मिडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, मार्कण्डेय शाही, धनंजय तिवारी,केशव उपाध्याय,दीपक पाण्डेय,विजय तिवारी,कुणाल राव,सहित कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking