News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सहयोग की छतरी से जरूरतमंद हो रहे लाभान्वित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 22, 2022  |  4:59 PM

505 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सहयोग की छतरी से जरूरतमंद हो रहे लाभान्वित

कसया/कुशीनगर। नेशनल हाईवे ब्रिज के नीचे नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा डॉ0 रितेश सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग, बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के संयोजन में सहयोग की छतरी लगाई गई थी और लोगों से आग्रह किया गया था कि जो सक्षम हों वे यहां जरूरतमंदों हेतु उपयोग में लाने योग्य कपड़े रखें और जिन्हें जरूरत हो वे यहां से निःसंकोच अपनी आवश्यकता हेतु कपड़े ले जाएं। इस क्रम में पिछली ठंड से ही सक्षम लोगों के कपड़े रखने और जरूरतमंदों के कपड़े ले जाने का क्रम अनवरत चल रहा।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि कसया नेशनल हाइवे ब्रिज के नीचे का स्थान सामान्यतया भीड़ भाड़ से रहित और धूल, ओस, वर्षा जल इत्यादि से सुरक्षित है। यह स्थल जरूरतमंदों के लिए आश्रय का कार्य भी करता है और यहां प्रायः आश्रयहीन जरूरतमंद आश्रय लेते देखे जा सकते हैं। इसलिए मानवता की रक्षा हेतु संस्थान द्वारा डॉ0 रितेश सिंह के सहयोग से उनके संयोजन में इस स्थल का चयन कर यहां पिछली ठंड में सहयोग की छतरी लगाई गई थी जिसे ठंड के बाद गर्मी में भी लोगों का सहयोग मिला और अब ठंड में भी मिल रहा है। भीड़ भाड़ न होने की वजह से जरूरतमंदों को कपड़े देखने व लेने में संकोच नही होता।

संयोजक डॉ0 रितेश सिंह ने कहा कि मानवता को बचाने के लिए सहयोग की छतरी एक छोटा सा प्रयास है जो जन सहयोग से जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहा। उन्होंने कहा कि ठंड में लोगों की जरूरत के हिसाब से इस छतरी की आवश्यकताएं बढ़ जाती है। अतः सक्षम लोगों से आग्रह है कि उपयोग में लाने लायक कपड़े यहां रख कर इस छतरी के सहयोगी बनें जिससे यह जरूरतमंदों की सहयोगी बन मानवता को बचाती रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking