कुशीनगर। नवागत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गुरुवार क़ो जनपदीय भ्रमण कर कुशीनगर जनपद के विभिन्न क्षेत्रो का निरिक्षण किया l
जिलाधिकारी रंजन ने निरिक्षण के क्रम में जनपद के अंतर्राज्यीय व अंतरराष्ट्रीय मार्ग प्रदेश के सीमा तहसील तमकुही राज के रजवटिया में बहुद्देश्यीय हब बनाये जाने की योजना का निरीक्षण किया, तथा आस -पास की जगह ड्रेन -पोखरे की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल करतें हुए बिहार राज्य की सीमा की दुरी जानी l इसी क्रम में अंतराष्ट्रीय बौद्ध स्थली कुशीनगर में मैत्रेय प्रोजेक्ट का निरिक्षण, विश्व बैंक द्वारा प्रायोजित निर्माणाधीन फ़ूड प्लाजा, पार्किंग स्थल का निरिक्षण, आस -पास सरकारी जमीन की स्थिति, रेस्टोरेंट, होटल, गेस्ट हाउस आदि की स्थिति के बारे में जानकारी ली इसके साथ ही बुद्धा घाट, चिल्ड्रेन पार्क, पार्किंग स्थल,, मिया बाकी पद्धति से बृक्षा रोपण क़ो देखा व निरिक्षण किया l हिरण्यावती नदी का स्रोत, आस पास नालों की स्थिति, आस पास से नालों से आने वाले पानी के रास्ते को डाइवर्ट किये जाने का निर्देश दिया ताकि बुद्धा घाट के हिरण्यवती नदी में स्वच्छ पानी की आपूर्ति हो।इसके बद जिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केंद्र बरवा का निरीक्षण किया औऱ वजन मशीन, नमी मापक यंत्र, पावर डस्टर का निरीक्षण किया तथा यहाँ उपस्थित किसानो का स्वागत किया l
क्रय केंद्र पर धान खरीद का लक्ष्य, धान की किस्म, न्यूनतम समर्थन मूल्य आदि की जानकारी डिप्टी आर एमओ विनय प्रताप सिंह से लिया । इस मौके पर विकास अधिकारी कुशीनगर गुंजन द्विवेदी,उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह, लेखपाल ब्रजेश मणि सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे l
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…