News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: निजी मेडिकल स्टोर सांचालक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में ट्रेनिंग स्टाफ से की मार पीट

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 11, 2022  |  9:20 PM

1,883 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: निजी मेडिकल स्टोर सांचालक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में ट्रेनिंग स्टाफ से की मार पीट WhatsApp
Responsive image
  • ट्रेनिंग कर रहे बच्चों ने गेट पर दिया धरना; दो घण्टे तक स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवाएं ठप रही।

कप्तानगंज/कुशीनगर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में एक ट्रेनिंग फर्मासिस्ट छात्र से सीएचसी परिसर में निजी मेडिकल स्टोर के युवक ने अपने सहयोगियों के साथ मारपीट की। जो अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद है। ट्रेनी फर्मासिस्ट से मारपीट के बाद अस्पताल के सभी ट्रेनिंग स्टाफ सीएचसी गेट पर धरने पर बैठ गए। मारपीट के बाद लगभग दो घण्टे ओपीडी बन्द रही। जिसमें आम मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेनी फर्माशिस्टों ने दोषियों पर कानूनी कार्यवाही के साथ मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को रद्द करने की मांग पर अड़े रहे। सीएचसी प्रभारी के समझाने बुझाने व दोषियों पर मुकदमा दर्ज कराने के आश्वासन पर ट्रेनी फर्मासिस्टों ने धरना समाप्त किया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ट्रेनिंग फर्मासिस्ट हनीफ ने बताया कि आये दिन दबंगो द्वारा हम स्टाफों से मारपीट की जाती हैं। आज फिर हमारे एक साथी ध्रुनरायन कुशवाहा को निजी पवन मेडिकल स्टोर संचालक ने अपने कुछ साथियों के साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया।और आरोपी वहां से फरार हो गये।

पीड़ित ध्रुनरायन कुशवाहा ने बताया कि आज उसके परिवार से कोई ईलाज कराने आया था। अस्पताल में इलाज के बाद उसे छोडने बाहर गया था लौटते वक्त जब मैं सीएचसी कैम्पस में पहुँचा और अपने काम में जुट गया। तभी मुझे बुलाया। मेडिकल स्ट्रोर के संचालक पवन और दीपक अपने कुछ साथियों के साथ मारपीट करने लगा। इनके द्वारा आरोप लगाया कि तुम बाहर पर्ची लेकर दूसरे मेडिकल स्टोर्स पर जाते हो दलाली करते हो। जबकि मैंने उन्हें बताया कि जिस मरीज के साथ मैं था वो मेरी मौसी थी।

इस दौरान सीएचसी प्रभारी डा0 रितेश सिंह ने बताया कि निजी मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा ट्रेनिंग फर्मासिस्ट से मारपीट किया गया हैं। जिसके बाद सभी ट्रेनिंग फर्मासिस्टों ने धरना दिया। दोषियों पर सख्त कार्यवाही के आश्वासन धरना समाप्त कराया। वहीं चौकी इंर्चाज विजय शंकर यादव ने बताया कि तहरीर मिला है विधिक कार्यवाही की जा रही है

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking