News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: सावन के दूसरे सोमवार को हर हर महादेव से गूज उठे शिवालय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 25, 2022  |  6:40 PM

386 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सावन के दूसरे सोमवार को हर हर महादेव से गूज उठे शिवालय
  • बाबा सिद्धनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते शिवभक्त

उपेंद्र कुशवाहा/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

पडरौना/कुशीनगर। सावन महीने के दुसरा दिन सोमवार को शिवमंदिर में पूजन अर्चन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। शिवालयों में सुबह भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। भक्तों ने भोले शंकर का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जिले के प्रमुख शिवालय के शामिल पडरौना के सिद्धनाथ बाबा मंदिर में सुबह से भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालु सुबह बेलपत्र, भांग, धतूरा, मंदार, दूर्वा, शम्मी पत्र, गुड़, चावल, गंगाजल, दुग्ध, घृत, चंदन, रोरी, अबीर पूजन सामग्रियों से देवाधिदेव का पूजन अर्चन कर जलाभिषेक किया। मंदिर समिति ने कोविड प्रोटोकाल का पालन कराकर भक्तों को मंदिर में प्रवेश कराई। भक्त पूजन अर्चन कर मन्नतें मांगी तथा बच्चों व महिलाओं ने पूजन अर्चन किया।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिधुआ मन्दिर परिसर मे सोमवार को सुबह से लेकर देर शाम तक महंत योगेश्वर नाथ त्रिपाठी सिधुआ बाजार चौकी प्रभारी अमित सिंह कास्टेबल विनय यादव,विवेक यादव,गुलशन कुमार,बाबूराम दिवान समेत महिला पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking