News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई में आदिवासी समाज के लोगों का बड़ा योगदान रहा- सांसद विजय दूबे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 15, 2022  |  5:43 PM

694 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई में आदिवासी समाज के लोगों का बड़ा योगदान रहा- सांसद विजय दूबे
  • बिरसा मुंडा के जयंती पर आदिवासी गौरव दिवस धूम-धाम से मनाया गयाl

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद कुशीनगर में एसटी मोर्चा के तत्वाधान में पार्टी कार्यालय पर आज 15 नवंबर 2022 को बिरसा मुंडा के जयंती पर आदिवासी गौरव दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गयाl कार्यक्रम का शुभारंभ क्रांतिवीर बिरसा मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गयाl कार्यक्रम की अध्यक्षता एसटी मोर्चा के जिलाअध्यक्ष कन्हैया गोंड़ एवं संचालन राम मनोहर गोंड ने किया l

आपके लिए और..- राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई में आदिवासी समाज के लोगों का बड़ा योगदान रहा हैl आदिवासियों के गौरव को बढ़ाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज की बहन द्रोपति मुर्मू जी को देश के सर्वोच्च स्थान पर राष्ट्रपति के रूप में बैठाया हैl रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार में आदिवासी समाज के लोगों का समुचित विकास हो रहा है तथा इनके समस्याओं के समाधान हेतु सरकार कटिबंध है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड ने कहा कि बिरसा मुंडा जी का जन्म 15 नवंबर 18 75 में झारखंड में हुआ था बिरसा मुंडा जी ने अंग्रेजो के खिलाफ जल, जंगल और जमीन हमारा है का नारा दिया तथा अंग्रेजो के खिलाफ जंग छेड़ दिया,तथा आदिवासी समाज ने मुगलों के विरुद्ध भी जमकर लड़ा तथा उनके सामने कभी घुटना नहीं टेगा, अपने धर्म सभ्यता व संस्कृति के रक्षा के लिए जंगलों में शरण लिया लेकिन अपनी धर्म और सभ्यता एवं संस्कृति को बचाए रखा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र जी ने कहा कि मौजूदा सरकार सब के सम्मान के लिए कार्य कर रही है l

कार्यक्रम को मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जयसवाल जी,एसटी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह गोंड जी ने भी संबोधित किया तथा कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, भाजपा नेता चमन यादव, नगर पालिका परिषद कुशीनगर की मनोनीत सभासद राधिका देवी, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सोनू गोंड, आध्या लाल गोंड़, भोला गोंड, श्रीराम गोंड,रामधनी गोंड, रामू गोंड, अरविंद गोंड, लल्लन गोंड, मनी राजगोंड, सहदेव गोंड, चेतु गोंड,गणेश गोंड, बिट्टू गोंड, अंगद गोंड, आदित्य गोंड़, आदि सैकड़ों आदिवासी उपस्थित रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking