News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मेडिकल कॉलेज पहुँचने से पहले ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हुई मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 30, 2021  |  5:27 PM

1,090 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मेडिकल कॉलेज पहुँचने से पहले ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हुई मौत

रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेहदीगंज पेट्रोल पंप के समीप बाइक और साइकिल सवार की टक्कर हो गई जिसमें साइकिल सवार के अलावा बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गये।दुर्घटना में घायल तीनों व्यक्तियो को सीएचसी रामकोला लाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विकाऊ की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने विकाऊ को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया,मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

सोमवार की शाम को रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर निवासी विकाऊ खरवार पुत्र स्व0 केकड़ा उम्र लगभग 50 वर्ष मेहदीगंज बाजार से सामान खरीद कर साइकिल से घर वापस जा रहे थे।अभी वह मेहदीगंज पेट्रोल पंप के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे थे कि पीछे से बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिसमें विकाऊ के साथ-साथ बाइक सवार बलुआ निवासी कमलेश व जगजीवन घायल हो गए।घायलों को सीएचसी रामकोला लाया गया। जहां पर चिकित्सको ने विकाऊ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के चिकित्सको ने भी उन्हें तत्काल मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज गोरखपुर पहुंचने से पहले ही विकाऊ की मौत हो गयी। मृतक के बेटे पप्पू ने मोटरसाइकिल चालक पर लापरवाही बरतने तथा तेज रफ्तार से बाइक चलाकर साइकिल में ठोकर मारने का आरोप लगाया है तथा चालक के खिलाफ रामकोला थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking