News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गजब! बिजली विभाग का पुलिस से बदला: लाइनमैन का चालान काटा तो थाने की लाइट काटने भेज दिया कर्मचारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 25, 2021  |  11:28 AM

2,196 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गजब! बिजली विभाग का पुलिस से बदला: लाइनमैन का चालान काटा तो थाने की लाइट काटने भेज दिया कर्मचारी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । स्तय ही कहा गया है, की अपनी समय आने पर हर ब्यक्ति आपने,ताकत की अहसास कराने से पीछे नही रहता, आज तेरा, तो कल मेरा वाली कहानी चिरतार्थ होने लगती है। ऐसा ही एक मामला इस जनपद में सामने आया है। यह सुनने को हमेशा मिलता है की बिजली विभाग के कर्मचारी से उपभोक्ताओं की तकलीफ़ होती रहती है।अभी तक तो उपभोक्ताओं को ही परेशान करते थे लेकिन अब ये पुलिसवालों से भी अपनी औकात बताने लगें है।ऐसा एक मामला तुर्कपट्टी पुलिस के साथ हुआ।

आपके लिए और..- उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

जानिए क्या है पूरा मामला

बीते बुधवार को एक प्राइवेट लाइनमैन का बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने के आरोप में चालान कटा तो पूरा महकमा एकजुट हो गया और गुरुवार की दोपहर में चार लाइनमैन थाने की ही लाइट काटने उसके गेट पर पहुंच गए। गुरवलिया विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन विकास पटेल बुधवार की शाम को बाइक से बेलवा गांव में फ्यूज बांधने जा रहा था। तुर्कपट्टी के गेट के पास एसआई रामसहाय यादव की अगुवाई में वाहन चेकिंग चल रहा था। हेलमेट नहीं पहने इस प्राइवेट लाइनमैन का 1500 रुपये का चालान काट दिया। मोबाइल पर चालान कटने का मैसेज देखकर आग बबूला लाइनमैन वहीं से वापस लौटा और सीधे जेई से इसकी शिकायत की।

गुरुवार की सुबह इससे नाराज होकर विद्युत विभाग में तुर्कपट्टी थाने की लाइनपार के खाते की स्क्रूटनी कर डाली. थाने के नाम पर तीन कनेक्शन हैं। इसमें से एक कनेक्शन पर कुछ रकम बकाया है। बस फिर क्या था विद्युत विभाग के लोग सक्रिय हो गए और दोपहर करीब 12 बजे चार विद्युत कर्मी थाने की लाइन काटने पहुंच गए। जिसके बाद मौके पर खूब हाइवेल्टेज ड्रामा हुआ। चूंकि थाने की तरफ जाने वाली लाइन से अगल-बगल के तीन चार गांवों का कनेक्शन जुड़ा है, लिहाजा जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद थाने की बत्ती गुल होने से बची।

जेई रामप्यारे ने कहा : कि थाने का तीन कनेक्शन है। एक पर बकाया है, शेष बिल चेक करा रहा हूं। इसके बाद प्रक्रिया के अनुरूप नोटिस जारी होगा। जल्दी भुगतान नहीं होने पर थाने का तीनों कनेक्शन काट दिया जाएगा।

क्या कहती है तुर्कपट्टी पुलिस

थाना तुर्कपट्टी के एसआई रामसहाय यादव ने कहा कि गलतफहमी में चालान कट गया था। संवाद स्पष्ट न होने की वजह से यह कार्रवाई हुई है। इसका सुधार कर दिया जाएगा।

बहरहाल जो भी हो चलान कटने से तमतमाये विजली बिभाग को बकाया याद आ गया यह तो सही है, कि समय पर सब अपनी ताकत की अहसास कराने से गुरेज नही करते —-जी आज तेरा -तो कल मेरा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…

मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking