News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन 09 नवम्बर से प्रारम्भ हो चुका है

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 10, 2022  |  7:02 PM

572 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन 09 नवम्बर से प्रारम्भ हो चुका है

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01-01-2023 के आधार पर जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 09 नवम्बर, 2022 से प्रारम्भ हो चुका है। दावे / आपतियां दिनांक 12 दिसम्बर, 2022 तक लिया जायेगा।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

उक्त अवधि के दौरान ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 01-01-2023 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते है अथवा जो पात्र व्यक्ति अबतक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा सके है, वे फार्म-6 भरकर संबंधित बी०एल०ओ० के पास जमा कर सकते है। पुनरीक्षण अवधि में नाम सम्मिलित करने हेतु फार्म-6, मतदाता सूची में आधार नम्बर को लिंक करने के हेतु फार्म-6बी, मतदाता सूची से नाम अपमार्जन हेतु फार्म-7, नाम, आयु, लिंग, फोटो आदि संशोधन हेतु फार्म-8, किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए फार्म-6ए का प्रयोग किया जायेगा।

उक्त फार्म संबंधित बी०एल०ओ० के पास उपलब्ध है तथा आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पुनरीक्षण अवधि में विशेष अभियान तिथियां 12 नवम्बर, 2022 (शनिवार), 20 नवम्बर, 2022 (रविवार), 26 नवम्बर, 2022 (शनिवार) एवं 04 दिसम्बर, 2022 (रविवार) को निर्धारित है, उक्त अवधि में समस्त बूथों पर बूथ लेबल आफिसर एवं पदाभिहित अधिकारी प्रातः 10.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking