News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चयनित हुआ जनपद का लाल..

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 9, 2022  |  7:45 PM

871 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चयनित हुआ जनपद का लाल..

कुशीनगर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के जोन स्तरीय युवा महोत्सव(गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन मंडल) के चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनपद कुशीनगर से प्रतिनिधित्व करते हुए हारमोनियम वादन विधा में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहली बार जनपद कुशीनगर माटी का लाल विकास चन्द चयनित हुए।

आज की हॉट खबर- जयमाल से पहले जंग! शादी तोड़ने की बात पर भड़की...

हारमोनियम वादन भिन्न भिन्न मंडलों से आए प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरतलब है कि नेबुवा नौरंगिया विकास खंड गांव लक्ष्मी पुर निवासी डॉ०विनोद चन्द्र की सबसे होनहार पुत्र विकास सरगम बचपन से गीत संगीत के साथ साथ पढ़ाई के प्रति गहरी रुचि रही है। हाई स्कूल/इंटर की शिक्षा पडरौना के उदित नारायण इंटर कॉलेज से प्राप्त करते हुए स्नातक की पढ़ाई दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से प्राप्त कर रहें हैं। जोन स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ० विभ्रांट चन्द्र कौशिक,उप निदेशक गोरखपुर मंडल “अरुण कुमार त्रिवेदी ” संयुक्त विकाश आयुक्त गोरखपुर “महेश नारायण पांडेय ” युवा कल्याण अधिकारी गोरखपुर अमित कुमार सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक गायक व संगीत नाट्य अकादमी के सदस्य राकेश उपाध्याय, आकाशवाणी दूदर्शन की लोक प्रिय गाईका वंदना दास,के हाथो सम्मान प्राप्त करते हुए जनपद का सम्मान बढ़ाया। 26 अगस्त को प्रदेश स्तर सांस्कृतिक प्रतियोगिता कानपुर में अब जोन के तरफ से हारमोनियम वादन करेंगे।

जिला क्रीड़ा अधिकारी कुशीनगर,समाज सेवी शिक्षक के०डी० सिंह कुशवाहा,उद्घोषक राधेश्याम त्यागी,आयुष प्रकाश श्रीवास्तव,राजन गोविंद राव, लोक गायक अजय गिरी, सुनील मिश्रा, मैतुल मयखाना, राजन द्विवेदी, सैफ अली, दिनेश तिवारी भोजपुरिया के साथ साथ दर्जनों लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रसंसा व्यक्त की है.।

संबंधित खबरें
खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार
खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार

कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…

जयमाल से पहले जंग! शादी तोड़ने की बात पर भड़की बारात, दूल्हे समेत चार की धुनाई
जयमाल से पहले जंग! शादी तोड़ने की बात पर भड़की बारात, दूल्हे समेत चार की धुनाई

कुशीनगर । जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तुरकहा गांव में आई एक बारात…

काले बैग में छिपा था ‘नशे का जाल’, कुशीनगर पुलिस ने 4 किलो गांजा संग तस्कर दबोचा
काले बैग में छिपा था ‘नशे का जाल’, कुशीनगर पुलिस ने 4 किलो गांजा संग तस्कर दबोचा

कुशीनगर। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन
उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन

हाटा/कुशीनगर । कोतवाली क्षेत्र के सीएचसी देवतहां में मंगलवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking