News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि- राज्यमंत्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 15, 2021  |  7:54 AM

491 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि- राज्यमंत्री
  • खड्डा गांव में बैठक को संबोधित करते विधानसभा प्रभारी गिरिजेश पटेल
  • पार्टी के रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता- गिरिजेश
  • विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता अपना दल एस

कसया/कुशीनगर । कुशीनगर विधानसभा के कार्यकताओं की बैठक क्षेत्र के गांव जखनी खड्डा में हुई। इसमें कुशीनगर में आई राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामलखन पटेल ने कहा कि कोई भी पार्टी छोटी-बड़ी नहीं होती है। कार्यकर्ता ही अपने बल पर उसे लखनऊ से दिल्ली तक पहुंचाने का काम करते हैं। जिस दल में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होता है वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता। विधानसभा प्रभारी गिरिजेश पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। इन्ही के बदौलत दल का विजय संकल्प रैली सकुशल संपन्न हुआ। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पटेल की कुशीनगर विधानसभा पर विशेष ध्यान है। इस सीट पर वह अपना प्रत्याशी को खड़ा कर सकती हैं। कार्यकर्ता अभी से तैयारी शुरू कर दें। प्रदेश महासचिव कौशल सिंह, कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष रामनरेश पटेल, शुभकरण सिंह, संजय सिंह, संजीव सिंह आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद पटेल ने की। आभार डा. परशुराम पटेल व संचालन विद्यासागर पटेल ने किया।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

विधानसभा अध्यक्ष गुड्डू पटेल, रामप्रवेश पटेल, विजय पटेल, अंशु सिंह, ब्यासमुनि गोंड़, श्रीकांत सिंह, स्वामीनाथ चौधरी संतोष सिंह, छेदी पटेल, निखिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking