News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण विकास से संबंधित 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 13, 2022  |  6:11 PM

467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण विकास से संबंधित 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न

कुशीनगर। मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण विकास से संबंधित 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक जिला अधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश को संरक्षित करना, पशु टीकाकरण कार्यक्रम, निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, परिवार नियोजन कार्यक्रम हेतु मासिक समीक्षा, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण की प्रगति, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन निर्माण की स्थिति, आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण की स्थिति, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, राशन वितरण, रिक्त दुकानों का व्यवस्थापन, आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, खाद्य सुरक्षा, बंधुआ श्रमिक आदि के संदर्भ में प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने उन सभी विभागों को निर्देशित किया जिनकी प्रगति काफी धीमी है तथा उन्हें संबंधित योजनाओं के संदर्भ में कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया। इस क्रम में विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम के अधिकारियों को जिलाधिकारी ने कार्य को ससमय पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को कार्यों का लगातार निरीक्षण व स्थलीय निरीक्षण हेतु निर्देशित किया। कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही पर जिम्मेदारी तय करने की भी बात की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, डीसी एन आर एल एम आर0 एस0 गौतम , डी एस टी ओ श्रवण कुमार व विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking