कुशीनगर। मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण 37 प्राथमिकता वाले बिंदु पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।बैठक में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गोल्डन कार्ड, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, खाद्य सुरक्षा, आंगनवाड़ी केंद्र भवन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, लोन मेला, नए सड़क के निर्माण की प्रगति, राज्य भू जल संरक्षण, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय बेसहारा गोवंश योजना, सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन निर्माण की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मत्स्य पालन, सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, वनीकरण, गन्ना मूल्य भुगतान, कौशल विकास, उद्योग बंधु आदि पर समीक्षा संपन्न हुई।जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रगति, परिवार नियोजन, संस्थागत प्रसव की संख्या, घरेलू /सरकारी/ निजी अस्पतालों में प्रसव का डाटा, टीकाकरण की प्रगति के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गोल्डन कार्ड बनाये जाने की प्रगति को तेज करने के लिए कहा, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष कितने बने हैं के बारे में पूछा, संस्थागत प्रसव में जनपद की स्थिति अच्छी नहीं रहने पर जिलाधिकारी ने घरेलू/ सरकारी तथा निजी अस्पतालों में प्रसव का डाटा आशा के माध्यम से लिए जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया।
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन में अधिशासी अभियंता जल निगम अनुराग गौतम से नए प्रोजेक्ट की संबंध में जानकारी ली गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कुल 09 प्रोजेक्ट में से 04 पूर्ण हो चुके हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा बताया गया कि माह जून का राशन बांटा जा रहा है तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में माह मई का राशन बांटा जा रहा है।इसी क्रम में आईसीडीएस के तहत कितने आंगनवाड़ी केंद्र भवन पूर्ण हो चुके हैं इसके बारे में भी जानकारी ली गई। उद्योग उपायुक्त सतीश गौतम को लोन मेला आयोजित किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत जनपद में केले की पैदावार को देखते हुए एक प्रोसेसिंग प्लांट बनाये जाने हेतु उन्होंने निर्देशित किया।नए सड़क के निर्माण की प्रगति के संदर्भ में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से नई सड़कों तथा पुल के निर्माण की प्रगति के संदर्भ में जिलाधिकारी ने रिपोर्ट ली। एयरपोर्ट की निर्माणाधीन सड़क को जल्द पूरा किये जाने हेतु निर्देशित किया।पशु चिकित्सा अधिकारी विकास साठे से मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश योजना की स्थिति डी एम ने जानी। पशु चिकित्सकों की उपलब्धता के बारे में जाना गया।जिला कृषि अधिकारी बी आर मौर्य से किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना के बैकलॉग को पूरा करने का निर्देश दिया गया। डीसी मनरेगा राकेश कुमार से मिनी स्टेडियम के पूर्ण करने की अवधि जानी गयी। मत्स्य पालन में जनपद में चेपुआ मछली के उत्पादन को प्रोत्साहित किए जाने हेतु पनियहवा में सेंटर स्थापित करने के लिए मत्स्य अधिकारी अनंत यादव को जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया। सामूहिक विवाह योजना में अवशेष विवाह किए जाने हेतु समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त को बृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उपमा पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, प्रभागीय वन अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, जिला अर्थ व संख्याधिकारी मो0 नासेह, डीसी मनरेगा राकेश कुमार सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…