कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। विधानसभा फाजिलनगर व कसया तहसील क्षेत्र के छहू मार्ग जो गड्ढे में तब्दील हो चुका है की बदहाली को लेकर सड़क निर्माण के लिए कांग्रेसी नेता एडवोकेट औरंगजेब खान के नेतृत्व में तमाम क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया! यह विरोध प्रदर्शन लाला गुरवलिया चौराहे पर हुआ!मालूम हो कि यह मार्ग दो विकास सहित दर्जनों गांव को जोड़ता है तथा यह मार्ग नेशनल हाईवे से कटकर जोकवा लाला गुरवलिया महासोन छहूं समेत तमाम गांव का मुख्य मार्ग है! इस सड़क की बदहाली से लोगों के लिए आफत बन गई हैंl स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों को इस रोड पर चलना दुर्लभ हो गया है l इस मार्ग के क्षतिग्रस्त हो जाने से आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं ! कोई भी जनप्रतिनिधि या प्रशासन अभी तक इस सड़क की सुद्धि नहीं लिया है, इसीलिए आज हम लोग यह प्रदर्शन कर रहे हैंअगर इस सड़क का निर्माण जल्द शुरू नहीं होता है तो एक व्यापक जन आंदोलन शुरू होगाl
कांग्रेसी नेता औरंगजेब खान ने कहा कि जो सरकार ने वादा किया था कि प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी वह हवा हवाई साबित हो रही है l सरकार के घोषणा के बिल्कुल विपरीत हैl तमाम सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और सरकार कुंभकरणी नींद में सोई हुई हैl जनप्रतिनिधियों की कार्य शैली पर भी सवाल उठ रहे है l जनप्रतिनिधि और शासन प्रशासन हमारी बात नहीं सुनता है तो जनता के सहयोग से एक ब्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा l विरोध प्रदर्शन में सिया शरण पांडे नीतीश कुशवाहा उमेश सिंह वाजिद अली सैफ पठान मधुसूदन तिवारी सिंपल पांडे सहित तमाम ग्रामवासी क्षेत्रवासी मौजूद रहे.
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित माधोपुर कट के पास…
आईपीएल चीनी मिल खड्डा की पहल, लगाया चौपाल खड्डा, कुशीनगर। तहसील खड्डा क्षेत्र अंतर्गत…
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…