News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: निर्वाचन में आरओ /एआरओ की भूमिका महत्वपूर्ण-डीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 11, 2023  |  6:08 PM

713 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निर्वाचन में आरओ /एआरओ की भूमिका महत्वपूर्ण-डीएम WhatsApp
Responsive image
  • सभी बारीकियों पर रखें पैनी नजर
  • नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स का प्रशिक्षण हुआ आयोजित

कुशीनगर। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को राज्य निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी, एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में आरओ- एआरओ की भूमिका महत्वपूर्ण है। आरओ एवं एआरओ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दायित्वों का बिना किसी प्रलोभन एवं दबाव में आये पूरी निष्ठा एवं निर्भीकता के साथ निर्वहन करें एवं निर्वाचन को शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में अपना योगदान दें। निर्वाचन कार्य में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती अतः विशेष सतर्कता एवं सजगता बरते। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0)/ जिला मजिस्ट्रेट रमेश रंजन ने उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के आरओ, एआरओ के प्रशिक्षण दौरान सम्बोधित करते हुए दिए।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

उन्होने कहा कि प्रशिक्षण में जो जानकारी दी जा रही है, उसको भी बुकलेट से पुख्ता कर ले व उसका भलिभांति अध्ययन कर लेंगे। यदि किसी प्रकार का कोई संदेह उत्पन्न हो तो उसे दूर कर लें। उन्होने कहा कि यह निर्वाचन की प्रक्रिया अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है। आप सभी पूर्व में भी सफलतापूर्वक चुनाव करा चुके है, विश्वास है कि उसी अनुभव से जनपद में निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगें। लोक सेवक के रुप में जो नैतिक दायित्व है, उसका भी निर्वहन बिना किसी दबाव, प्रलोभन, पूर्वाग्रह व भेदभाव के सम्पन्न करायेगें और निर्वाचन की शुचिता को बनाये रखेंगे। उन्होंने कहा कि समस्त आरओ / एआरओ चेक लिस्ट अवश्य बना लें।

मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने निर्वाचन की प्रक्रियाओं, नामांकन, नामांकन पत्रो के प्रारुप प्राप्त करने, प्रतीक चिन्ह आवंटन, नामांकन पत्रों की जांच, उम्मीदवारी वापस लेने सहित अन्य आवश्यक जानकारियां दी तथा सभी से प्रशिक्षण में बतायी गयी जानकारियों से भलिभांति अवगत होने की अपेक्षा की। उन्होंने प्रशिक्षण में उपलब्ध कराई गई मार्ग दर्शिका का विधिवत अवलोकन किये जाने की अपेक्षा की। परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई गाइड लाइन के क्रम में सभी जानकारियां शेयर करते हुए नामांकन के सभी बारीकियों, आने वाली समस्याओं व निदान के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उन्होंने नामांकन पत्र में संलग्नक सभी आवश्यक दस्तावेजों, अध्यक्ष व सदस्य हेतु आयु की सीमा, प्रस्तावक सहित उम्मीदवारी हेतु अर्हताएँ/अर्हनताएं, निर्देशन पत्रों का मूल्य,जमानत राशि,व्यय सीमा, व आयु प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त नाम वापसी की प्रक्रिया , पार्टी एवं निर्दल उम्मीदवारों के निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन,आदि के सम्बन्ध में विधिवत जानकारी दी गई।इस प्रशिक्षण में एडीएम देवीदयाल वर्मा, समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, डीएसटीओ, डीपीओ, डीसी मनरेगा, सहित नामित आरओ, एआरओ /तहसीलदार गण आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking