News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दुकानदार को फोन पे स्मार्ट स्पीकर मशीन ठीक करने का झांसा देकर खाते से 60 हजार रुपये की ठगी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 10, 2024  |  7:56 PM

227 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दुकानदार को फोन पे स्मार्ट स्पीकर मशीन ठीक करने का झांसा देकर खाते से 60 हजार रुपये की ठगी WhatsApp
Responsive image

कसया। कसया थाना क्षेत्र के सपहा चौराहे पर मंगलवार दोपहर एक दुकानदार की फोन पे स्मार्ट स्पीकर मशीन ठीक करने का झांसा देकर खाते से एक जालसाज ने साठ हजार रुपए ठगी करने के बाद फोन पे स्मार्ट स्पीकर मशीन भी लेकर चला गया।

आपके लिए और..- हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से...

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को कसया थाना क्षेत्र के सपहा चौराहे पर स्थित राजेश जायसवाल की ऋतु श्रंगार एवं जनरल स्टोर की दुकान पर एक जालसाज फोन पे स्मार्ट स्पीकर मशीन ठीक करने का झांसा देकर एक जालसाज खाते से 60 हजार रुपए ठगकर फरार हो गया। पीड़ित ने कसया पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

तहरीर के मुताबिक पीड़ित राजेश जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को अपने दुकान पर बैठे थे, तभी समय करीब एक बजे वह व्यक्ति मेरे दुकान पर आया और कहा कि आपके फोन पे स्मार्ट स्पीकर का मशीन खराब हो चुका है,जिसको ठीक करना है, उक्त व्यक्ति द्वारा उक्त मशीन को ठीक करने के बहाने मेरे खाते से बीस-बीस हजार करके तीन किस्तो मे कुल 60 हजार रुपए निकाल लिया तथा मशीन भी लेकर चला गया।मेरे मोबाईल पर मेसेज आने के बाद उक्त घटना की जानकारी मुझे हुई, उक्त व्यक्ति द्वारा मेरे दूकान मे लगे फोन पे स्मार्ट स्पीकर क्यूआर कोड बनाने पूर्व में भी आता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उषा काल में सूर्य अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ का पावन व्रत
उषा काल में सूर्य अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ का पावन व्रत

बोदरवार, कुशीनगर :- अपनी मंगल कामनाओं के साथ अपने – अपने संतानों की लंबी…

हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार लेखपाल घायल
हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार लेखपाल घायल

हाटा, कुशीनगर: नगर स्थित पिपराइच जाने वाली सड़क के पास सोमवार को बाइक से…

व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking