कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र में हुई अपहरण की घटना पुलिस की पड़ताल में झूठी निकली, मुकामी पुलिस ने अपह्रत के नाटक रचने वाले ब्यक्ति को सकुशल बरामद करते हुये कथित घटना से आज पर्दा उठा दिया।
बतादे की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण तथा पीयूष कान्त राय क्षेत्राधिकारी कसया के कुशल मार्गदर्शन में पिछले शुक्रवार को पंजीकृत अपहरण की मुकदमा से सम्बन्धित अपहृत की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक हाटा कोतवाली जयप्रकाश पाठक ,उप निरीक्षक दीनानाथ यादव,उप निरीक्षक भिक्खु राय, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, आरक्षी चन्दन भारती, चंद्रप्रताप यादव की गठित टीम द्वारा अपहृत आशीष मणि उर्फ लालजी मणि पुत्र श्याम नरायन मणि त्रिपाठी सा0 पटनी थाना हाटा जनपद कुशीनगर को सकुशल बरामद किया गया ।
पुलिस के पूछताछ में जो तथ्य सामने आए वह काफी चौकने वाले रहे।उक्त अपहृत द्वारा स्वयं अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाकर अपने पिता से पचास हजार रुपया जरिये मैसेज मांगा गया क्योकि अपहृत अपने दोस्तो से उधार रुपया लिया था उसी को देने हेतु स्वयं के अपहरण की झूठी कहानी रची गयी थी । मुकामी पुलिस उक्त अपहृत को बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…