News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जनपद में पौधरोपण का लक्ष्य किया गया निर्धारित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 25, 2023  |  8:25 PM

553 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनपद में पौधरोपण का लक्ष्य किया गया निर्धारित

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि मुख्य वन संरक्षक सामाजिक वानिकी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार वर्ष 2023- 24 हेतु प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का अनंतिम लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष जनपद कुशीनगर हेतु वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को वर्ष 2023- 24 पौधरोपण का अनंतिम लक्ष्य 36 लाख 19 हज़ार 516 का विभाग वार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद के 27 विभिन्न विभागों को यह लक्ष्य आवंटित किया गया है।ads

आपके लिए और..- पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ...

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी संबंधित विभागाध्यक्ष उक्त निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति कर प्रभागीय वन अधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रभाग कुशीनगर के कार्यालय में उपलब्ध करें जिससे कि सूची का पीएमएस पोर्टल पर अपलोड व फीडिंग की कार्रवाई समय से की जा सके। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण हेतु वन विभाग की पौधशालाओं में वानिकी प्रजाति के पौधे जैसे औद्योगिक, पर्यावरणीय, फलदार एवं चारा पत्ती प्रजाति के पौधे उगाए जाएंगे।ads

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा खेल के मैदानों में एवं पार्कों में रिक्त जगहों पर मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण कराया जाएगा तथा मांग पत्र के अनुसार पौधे वन विभाग द्वारा विभागीय पौधशालाओं से उपलब्ध कराई जाएगी।ads

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking