कसया/कुशीनगर । थाना कसया अंतर्गत एक पीड़ित ने स्थानीय थाने की कार्यवाही से संतुष्ट न होकर डीएम कुशीनगर को पत्रक दक़र दोषियों पर कार्यवाही की मांग किया है l
मिली जानकारी के अनुसार कसया थाना क्षेत्र के अनिरुद्धवा निवासी शैलेश कुमार शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा ने जिलाधिकारी को दिए गये पत्रक में कहा है कि विगत 27मई को रात्रि 8:00बजे गांव के ही दबंग व अपराधिक किस्म के मुन्ना यदव, दुखी यादव,विलास यादव, अजय यादव पुत्रगण दुखी यादव के साथ अन्य दर्जनों लोग योजना वद्ध व गिरोह बंद होकर पुरानी रंजिश को लेकर हमला बोल दिए और घर का दरवाजा तोड़कर महिलाओ व बुजुर्गो पर लाठी -डंडा व चाकू -छुरी से हमला क़र उनका हाथ पैर तोड़ दिए तथा सर में चाकू मार कर उनको लहूलुहान कर दिया l जिसकी सूचना सम्बंधित थाने में दीं गयी, जिसके आधार पर 147, 323,504,506,452,379 आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत तो कर लिया गया, लेकिन किसी प्रकार की कोई न कार्यवाही हुईं और न दोषियों की गिरफ़्तारी हुईं l जिसके सम्बन्ध में पीड़ित ने डीएम को पत्रक देकर दोषियों पर कार्यवाही व गिरफ़्तारी की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है l
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…