News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पीड़ित महिला ने ग्रामीणों संग तहसील में आकर एसडीएम से की न्याय की फरियाद

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 27, 2021  |  7:30 PM

982 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पीड़ित महिला ने ग्रामीणों संग तहसील में आकर एसडीएम से की न्याय की फरियाद
  • पढ़ने लिखने के उम्र में नौनिहाल मां के साथ लगा रहें हैं चक्कर
  • नेबुआ -नौरगियां थाना क्षेत्र का मामला

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र निवासी अपने कथित पति से न्याय का उम्मीद लिए महिला दर- दर भटकने को मजबूर है। महिला थाना, नेबुआं नौरंगिया पुलिस से न्याय की फरीयाद कर थक चुकी महिला सोमवार को गांव के तमाम लोगों संग दो बच्चों को लेकर तहसील पहुंचकर एसडीएम अरविंद कुमार से अपनी फरियाद की। एसडीएम ने नेबुआ नौरगियां पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

कुशीनगर जिले के वरवापट्टी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने सोमवार को खड्डा तहसील पहुंच एसडीएम अरविंद कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके घर के बगल में पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने मेडिकल स्टोर खोला था। उक्त व्यक्ति ने बहला फुसलाकर उसे नोएडा ले गया। शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारीरिक संबन्ध बनाये। दोनों से एक बेटी पैदा हुई इसके बाद उसे छोड़ वह फरार हो गया। तभी उक्त व्यक्ति का रिश्तेदार, जो नेबुआ नौरगिया थाना क्षेत्र का निवासी है, वह उसके पास पहुंच साथ निभाने व शादी करने का वादा करते हुए साथ बतौर पति- पत्नी के रूप में रहने लगा। इन दोनों से भी एक बच्चा पैदा हुआ। आरोप है कि उक्त रिश्तेदार युवक नोएडा से गोरखपुर लाकर रहने लगा और कुछ दिनों बाद उसे छोड़कर फरार हो गया। बच्चों के साथ युवती ने युवक को ढूंढते हुए नेबुआ-नौरगिया के उक्त गांव में पहुंची तो उसके साथ बुरा वर्ताव किया गया। घर में पनाह नहीं मिलने पर वह बच्चों के साथ गांव के मंदिर में शरण ली हुई है। युवती ने एसडीएम को बताया कि कई बार महिला पुलिस व नेबुआ नौरगिया पुलिस से फरीयाद कर चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एसडीएम ने एस ओ नेबुआ नौरंगिया से दूरभाष से वार्ता कर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking