पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र निवासी अपने कथित पति से न्याय का उम्मीद लिए दर- दर भटकती मजबूर महिला को उपजिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद भी न्याय न मिलने की दशा में गांव के मंदिर पर अपने बच्चों के साथ न्याय की आशा लगाए बैठी हुई है।
कुशीनगर जिले के वरवापट्टी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने सोमवार को खड्डा तहसील पहुंच एसडीएम अरविंद कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके घर के बगल में पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने मेडिकल स्टोर खोला था। उक्त व्यक्ति बहला फुसलाकर उसे नोएडा ले गया। शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारीरिक संबन्ध बनाये। दोनों से एक बेटी पैदा हुई इसके बाद उसे छोड़ वह फरार हो गया। तभी उक्त व्यक्ति का रिश्तेदार, जो नेबुआ नौरगिया थाना क्षेत्र के पटखौली निवासी है, वह उसके पास पहुंच साथ निभाने व शादी करने का वादा करते हुए साथ बतौर पति- पत्नी के रूप में रहने लगा। इन दोनों से भी एक बच्चा पैदा हुआ। आरोप है कि उक्त रिश्तेदार युवक नोएडा से गोरखपुर लाकर रहने लगा और कुछ दिनों बाद उसे छोड़कर फरार हो गया। बच्चों के साथ युवती ने युवक को ढूंढते हुए नेबुआ-नौरगिया के उक्त गांव में पहुंची तो उसके साथ बुरा वर्ताव किया गया। घर में पनाह नहीं मिलने पर वह बच्चों के साथ गांव के मंदिर में शरण ली हुई है। युवती बताया कि कई बार महिला पुलिस व नेबुआ नौरगिया पुलिस से फरीयाद कर चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।उसके बाद उपजिलाधिकारी खड्डा से गुहार लगाई।लेकिन एस डी एम के निर्देश के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया महिला से मंगलवार को गाँव में आकर ग्रामीणों के सहयोग से अलग घर बनाने की बात कही लेकिन पूरा दिन बीत जाने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा।महिला से थानाध्यक्ष ने कहा कि तब तक चन्दा लगा कर घर बना कर अलग रहो फिर युवक आएगा तो कार्रवाई होगी।महिला ने बताया कि वह नोएडा में रहकर एक एक्सपोर्ट कम्पनी में सिलाई का काम कर अच्छा पैसा कमाती थी और युवक बच्चों की देखभाल करता था लेकिन लॉक डाउन लगने के बाद कम्पनी में जो भी पी एफ कटा था निकाल खर्च कर दिया उसके बाद जो भी गहना था उसे भी बेच दिया।सब कुछ खत्म होने के बाद गोरखपुर में छोड़ कर फरार हो गया।किसी तरह से पता लगा उक्त युवक के घर पहुंची तो उसके परिजन मारपीट कर घर से निकाल दिये।उसके बाद से ही मंदिर में शरण लेकर न्याय हेतु दर दर भटक रही हूं।न्याय न मिलने की सूरत में बुधवार से युवक के दरवाजे पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…