News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: घर से निकला युवक लापता, परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर खोजबीन में मदद की लगाई गुहार

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 20, 2022  |  3:55 PM

656 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: घर से निकला युवक लापता, परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर खोजबीन में मदद की लगाई गुहार
  • पुलिस गुमसुदगी दर्ज कर खोजबीन में जुटी
  • युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं, गोरखपुर से चल रहा इलाज

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलुअहीं गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने लड़के कुन्नू उर्फ राजेश तिवारी के बीते मंगलवार की सायं घर से निकलकर गायब हो जाने का प्रार्थना पत्र पुलिस को देकर खोजबीन में मदद की गुहार लगाई है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

ग्राम बलुअहीं निवासी रामेश्वर तिवारी ने शनिवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके लड़के कुन्नू उर्फ राजेश तिवारी उम्र लगभग 38 वर्ष की मानसिक हालत ठीक नहीं है जिसका गोरखपुर में इलाज चलता है। बीते 16 अगस्त की सायं 5 बजे घर से निकलकर कहीं चला गया है। काफी खोजबीन एवं हर संभावित जगह पर तलाश की गई लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है जिससे परिवार के लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर खोजबीन में मदद की गुहार लगाई है। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking