News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: अपराध जगत से जुड़े लोगो के लिए काल है- सीओ जितेन्द्र सिंह कालरा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 22, 2022  |  5:18 PM

1,608 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: अपराध जगत से जुड़े लोगो के लिए काल है- सीओ जितेन्द्र सिंह कालरा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । आमजनो के दिलो-दिमाग में पुलिस की छवि यही रहती है कि रुखा व्यक्तित्व भृकुटी तनी हुई और रौब के साथ बात करना,दिखाना ये पुराने जमाने की ट्रेनिंग में बताया जाता था। कि आपको खास शैली में जनता के सामने जाना है क्योंकि अपराधियों को डेकल करने के लिए यही बड़ी स्टाइल मुफीद है। पुलिस का एक ऐसा ही मानवीय चेहरा वर्तमान में कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज सीओ सर्किल में जितेंद्र सिंह कालरा के रूप में मिला है ।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

पश्चिमांचल में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से अपना पहचान बनाने वाले सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने जब से तमकुही राज सीओ सर्किल की कमान संभाली है संभाली है तभी से अपराध जगत से जुड़े लोगो को अपने निशाना पर रख लागतार कार्यवाही कर रहे है। जिससे इस जगत से जुड़े लोगो के बीच इनके नाम की खौफ कायम होता चला गया।

सीओ जितेंद्र सिंह कालरा तमकुहीराज सर्किल का कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही अपराधियों को अपने निशाने पर ले लिया दर्जनों से ज्यादा महानुभाव लोग सर्किल क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट के चपेट में आ गए और अब उनकी जिंदगी की दिन गिनती की रह गई है । इसमें अवैध कमाई करके धन अर्जित करना वाले लोग भी हैं ।यही वजह है कि अपराधियों में हड़कंप मच गई है ,और अपराध का ग्राफ कम होने लगा है इन्होंने अपने तमकुही राज सीओ सर्किल क्षेत्र में अब तक गौ तस्करों के खिलाफ मुहिम चला कर मुठभेड़ किया जिसमे 9 ईनामिया पशु तस्करो की पैर में गोली लगी है। इनके जबाजी का परिणाम है की अवैध कारोबार से जुड़े लोगो में भय का माहौल बन गया है।

बहरहाल जो भी हो, अपराध दुनिया में जगह रखने वाले लोग जितेन्द्र सिंह कालरा के अपने काल मान रहे है। इनकी पैनी नजरो से बचना मुश्किल हो गया है। सर्किल क्षेत्र में लागतार हो रही सराहनीय कार्यवाही से लबरेज जितेंद्र सिंह कालरा ने इस संवाददाता से एक सवाल के जबाब ने दो टूक शब्दों में कहा की अवैध कारोबार से जुड़े लोगो के साथ _साथ अपराधियों के लिए मेरा सर्किल क्षेत्र काल है ,इस तरह के लोगो की जगह सर्किल क्षेत्र नहीं जेल है। मेरा यह अभियान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के मार्ग दर्शन में चलता ही रहेगा,साथ ही सर्किल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ टीम भावना से अपराध पर प्रभावी कार्यवाही करना मेरा लक्ष्य है जो जारी ही रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking