News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जनपद में फास्फेटिक उर्वरक की कोई कमी नही है-शिवजी यादव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 13, 2022  |  8:28 PM

479 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनपद में फास्फेटिक उर्वरक की कोई कमी नही है-शिवजी यादव

कुशीनगर। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता शिवजी यादव ने जनपद के सभी कृषको को सूचित करते हुए बताया है कि जिलाधिकारी कुशीनगर के द्वारा अपर मुख्य सचिव, कृषि उoप्रo शासन से जनपद कुशीनगर के लिये 3 फुल रैक डीएपी० एवं 1 फुल रैक एनपीके0 ( 12:32:16 ) 30 नवम्बर 20222 तक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था , जिसके क्रम में जनपद को एक जम्बो रैक डी०ए०पी० देवरिया रेलवे रैक प्वाईट पर लगभग 3400 मै0टन की सोमवार की सायं तक प्राप्त हो रही है जिसका आंवटन कर जनपद की सहकारी समितियों पीसीएफ० कृषक सेवा केन्द्रो व इफको के स्वयं के कर्मचारियों द्वारा संचालित सेवा केन्द्रो को प्रेषित की जायेगी । जनपद में फास्फेटिक उर्वरक की कोई कमी नही है। किसानों भाईयों से अपील है कि उपरोक्त उर्वरक बिक्री पर अपना मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड एवं जोतबही की छाया प्रति प्रस्तुत कर अपनी वर्तमान आवश्यकता को देखते हुये उर्वरक प्राप्त करे। किसी भी दशा में उर्वरक अधिक मात्रा में कदापि न ले
जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के समस्त उर्वरक बिक्री केन्द्र प्रभारियों को यह भी सख्त चेतावनी दी गयी है कि निर्धारित दर पर ही किसानों को उर्वरक की बिक्री की जाय। कही से भी ओभर रेटिंग की शिकायत प्राप्त होने पर दोषी के बिरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी ।

आपके लिए और..- राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में...

निर्धारित बिकी दर – यूरिया 45 के0जी0 प्रति बोरी । मु0 ₹ 266-50

डीएपी0 50 के०जी० प्रति बोरी। मु0 ₹1350

एनपीके 12:32:1650 केजी0 प्रति बोरी। मु0 ₹ 1470,एनपीकेएस0 (20:20:0:13) 50 केजी0 प्रति बोरी मु० 1400.00

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking