कुशीनगर। भारत मौसम विभाग की तरफ से आगमी चार दिनों तक के मौसम का पूर्वनुमान जारी किया गया है। की बुधवार से रविवार तक के छिटफुट बरसात, बादल छाए रहने और 15 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार आगमी रविवार तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 15 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने और बादल छाए रहने के साथ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। तापमान अधिक होने के नाते उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान किसानों के लिए सुखद है। यह मानसून पूर्व बारिश का अनुमान है। इस वक्त बारिश होती है तो धान की नर्सरी को फायदा होगा।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…