News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: चोर और पुलिस के मुठभेड़ में चोर को लगी गोली, दो अन्य साथी भी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 12, 2023  |  7:37 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चोर और पुलिस के मुठभेड़ में चोर को लगी गोली, दो अन्य साथी भी गिरफ्तार

कुशीनागर। जिले के पुलिस कप्तान धवल जायसवाल के नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस लगातार अपना परचम लहरा रही है. धाकड़ धवल की कुशीनगर पुलिस लोगो के मंसूबे के अनुसार उनकी सेवा कर रही है जैसे की अगर कोई पीड़ित है तो उसको न्याय दिला कर और कोई अपराधी है तो उसको जेल या अपने गोली का निशाना बना कर धाकड़ धवल की पुलिस लगातार धाकड़ प्रदर्शन कर रही है इसी क्रम में कुशीनगर पुलिस ने बीते चौबीस घण्टे में दो मुठभेड़ों को अंजाम दिया है एक जिले के तरयासुजान थाने अंतर्गत में जहां पर एक लड़की से रेप कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने अपने गोलियों का निशाना बनाया वही दूसरा इनकाउंटर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुआ यहां पर चोर द्वार चोरी के पिकप से शराब की तस्करी के प्रयास को पुलिस ने असफल बनाया. इस कार्यवाही में पुलिस ने कुल तीन लोगो को गिरफ्तार किया है जिसमे से एक को पुलिस ने अपने गोली का निसान भी बनाया है.

आज की हॉट खबर- रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत,...

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी की कुछ व्यक्ति द्वारा ग्राम पकडी गोसाई मंदिर के पास से चोरी गये पिकप से अवैध तरीके से अवैध शराब तस्करी कर बिहार ले जाने के फिराक में है। उक्त वाहन के आगे आगे मोटरसाइकिल सवार पुलिस से बचने के लिए रास्ते कि रेकी करते हुए आ रहे है। इस सूचना पर थाना तुर्कपट्टी, प्रभारी निरीक्षक को0 पडरौना, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जंगल घोरठ के पास गढ़ाबन्दी कर चेकिंग की जा रही थी कि 01 पिकप व 01 मोटरसाइकिल सामने से आते हुए दिखाई दी जिसको रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार लोगों द्वारा पुलिस टीम से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे कि जवाबी प्रतिरक्षा में अभियुक्त बाला यादव पुत्र कन्हैया यादव पता लालागढ थाना जोगापट्टी जनपद प0 चम्पारण बिहार घायल हो गया तथा 02 अन्य अभियुक्त जो मौके से भाग रहे थे जिनको भागने के दौरान हिकमत अमली से मौके से शारदा यादव पुत्र स्व0 नागू यादव सा0 राजपुर खास थाना सेवरही और मुन्ना यादव पुत्र भगन यादव पता राजपुर खास थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया एवं चोरी के पीकप वाहन चार पहिया को बरामद तथा घटना में प्रयुक्त अन्य दोपहिया व अवैध शस्त्र बरामद किया गया।

पुलिस अब बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 443/2023 धारा 307 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई है. आपको बताते चले कि ये गिरफ्तार अभियुक्त आदतन अपराधी किस्म के है इनके ऊपर कुशीनगर जिले के अलावा भी कोई अन्य प्रदेशों में मुकदमा दर्ज है.

कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के नेतृत्व में मिली इस सफलता में प्र0नि0 सुशील कुमार शुक्ला थाना को0 पडरौना, थानाध्य़क्ष अनिल कुमार सिंह थाना तुर्कपट्टी, व0उ0नि0 जीत बहादुर यादव , उ0नि0 आलोक कुमार प्रभारी स्वाट टीम, उ0नि0 शरद भारती प्रभारी सर्विलांस सेल, उ0नि0 अनुराग शर्मा आईसीओपी सिंधुआ थाना को0 पडरौना ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking