News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रात के अंधरे में चोरों ने नकदी सहित उड़ाए लाखों के जेवरात

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 31, 2023  |  7:51 PM

87 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रात के अंधरे में चोरों ने नकदी सहित उड़ाए लाखों के जेवरात

साखोपार/कुशीनगर।रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के ग्राम साड़ी खुर्द में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए घर में रखा दस हजार नगदी सहित लाखों के जेवरात उड़ा ले गए।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी वीरेंद्र गुप्ता व उनके भाई जितेंद्र गुप्ता के परिवार के सदस्य बुधवार की रात खाना खाकर सो गए।तभी चोरों ने दोनों घर को निशाना बनाते हुए उनके घर में रखा विभिन्न प्रकार के लाखों के जेवरात उठा ले गए ।वीरेंद्र गुप्ता के घर से उनकी पत्नी व बेटी का विभिन्न प्रकार के लाखों के जेवरात चोरी हुए हैं।जबकि उनके भाई जितेंद्र गुप्ता के घर से दस हजार नकदी सहित उनकी माता के कीमती जेवरात उठा ले गए हैं।सूचना पाकर पीड़ित परिवारों के घर पहुँची स्थानीय पुलिस चोरी के घटना के बावत जानकारी जुटाई है,जबकि पुलिस की सूचना पर पहुँची डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा कर चोरी के घटना के पर्दाफाश में जुटी हुई है।तथा शक के आधार पर गांव के ही अन्य टोले पर से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए पुलिस साथ लेकर गयी है।

इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ राजेश मिश्रा ने कहा कि तहरीर मिली है,पुलिस जांच में जुटी हुई है।डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर गयी थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking