कसया/कुशीनगर। वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों से महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। जो लोग कोरोना काल में दिखाई नहीं दिए वह धन के बल पर मैदान उतरे हैं। जब जनता के ऊपर आपदा आयी थी उस समय यह लोग कहाँ थे। सच तो यह है कि ये लोग एसी में सो रहे थे।
उक्त बातें राजा भैया के समर्थन से चुनाव लड़ रहे कुशीनगर विधानसभा प्रत्याशी व युवा विकास मंच के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने जनसम्पर्क के दौरान कही। श्री दुबे ने कुंडवा धनीपट्टी, चकदेइया, शामपुर में जाकर लोगों का कुशल क्षेम पूछा और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। कहा कि चुनाव में जो लोग दिखाई नहीं दिए वह धन बल पर मैदान में उतरे हैं। जो औरतें झाड़ू नहीं लगाती हैं वह लोगों के यहां चारा मशीन चला रही हैं। उन्होंने जनता से जीत का आशिर्बाद व वोट मांगा और भरोशा दिया कि कुशीनगर का विकास होगा। सुशासन और न्याय सबको मिलेगा।
इस दौरान संजय तिवारी, अमित कुमार तिवारी, मनोज राय, सुनील सिंह, रघुनंदन प्रसाद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…