News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सोहसा-दुबौली घाट पर प्रज्ज्वलित हुए आस्था के हजारों दीप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 27, 2023  |  6:33 PM

155 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सोहसा-दुबौली घाट पर प्रज्ज्वलित हुए आस्था के हजारों दीप
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री कुँवर आरपीएन सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने किया दीपदान

कुशीनगर ।कसया तहसील के छोटी गंडक नदी स्थित सोहसा-दुबौली घाट पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा सोमवार की शाम को देव दीपावली (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक आस्था के इस पवित्र घाट पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री कुँवर आरपीएन सिंह सहित सोहसा मठिया, दुबौली, मोहम्मदा, बरवापट्टी, परवरपार, परेवाटार, नरकटिया बाजार, कुरहवा, छपरा, चेगौना, फरीदपुर, भठही बाबू, गोबरही, अहिरौली बाजार, अहिरौली राय, नकहनी, चिरगोड़ा, खड्डा, जखनी, बकनहा, नटवलिया इत्यादि गांवों के सैकड़ों लोगों ने आस्था के दीप प्रज्ज्वलित कर लोक मंगल की कामना की। कार्यक्रम का शुभारम्भ नदी पूजन व समारोप माँ गंगा की आरती के साथ हुआ।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

लोगों ने कुँवर आरपीएन सिंह से सोहसा मोक्ष धाम के पुनरोद्धार की मांग रखी। जिस पर उन्होंने हर सम्भव सहयोग की बात करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सरकार लोक आस्था से जुड़े स्थलों पर जन मानस की भावनाओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम ग्राम प्रधान दुबौली सेवा लाल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश ने किया। इस अवसर पर आचार्य राघवेंद्र मिश्र, सत्यजीत सिंह, राम कोमल, शिवाकांत ओझा, आदित्य पांडेय, देवानंद गौड़, आशुतोष मिश्र, हेमंत मिश्र, विवेकानंद दुबे, सुधाकर यादव, रितेश यादव, रुदल पटेल, अमिय त्रिपाठी, नीलेश यादव, संजय सिंह, कपिल देव प्रसाद गुप्ता, बबलू मिश्र, बालकिशुन प्रसाद, सुंग्रीव प्रसाद, सीताराम भारती, निखिल राव, अश्वनी पांडेय, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, शिव कुमार पांडेय, रमेश जायसवाल, रंजीत राय, अभिषाँक शर्मा, रामदयाल यादव, कृष्णमोहन, पेशकार गौड़, कमलेश गुप्ता, धीरज राव, विजयकांत मिश्र, प्रदीप सिंह, हरेंद्र यादव, सुनील त्रिपाठी, सतवन्त यादव, कौशल जायसवाल, अजय जायसवाल, नयी दिशा उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking