पिपरा बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एन एच के किनारे स्थित लीलाधर छपरा के समीप एनएच 28 पर दिन के 2 बजे के करीब 3 बाइक आपस मे टकरा गईं। घटना में गंभीर रूप से घायल खड्डा तहसील में कार्यरत लेखपाल को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।
खड्डा तहसील में कार्यरत कसया थानाक्षेत्र के अन्ध्या गांव निवासी लेखपाल उत्तम प्रसाद बाइक से घर लौट रहे थे कि उक्त गांव के समीप दिन के 2 बजे के करीब उनकी बाइक हसन निवासी किन्नरपट्टी विशुनपुरा बुजुर्ग व राजन साहनी निवासी बोधिछपरा थाना खड्डा की बाइको से टकरा गई।घटना में अन्य को मामूली चोट की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेज दिया गया परंतु गंभीर रूप से घायल लेखपाल को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहाँ उपचार जारी है।घटना की सूचना पर तहसीलदार खड्डा अपने कर्मी से मिलने पहुंचे व ढांढस बंधाया।
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…