News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: एक ही गांव के तीन बच्चों की मौत, बताया जा रहा है कि एक बच्चे की वायरल फीवर से और दो की अन्य कारणों से हुई मौत

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 26, 2023  |  5:58 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: एक ही गांव के तीन बच्चों की मौत, बताया जा रहा है कि एक बच्चे की वायरल फीवर से और दो की अन्य कारणों से हुई मौत

कप्तानगंज/कुशीनगर (फणेंद्र पाण्डेय/राज पाठक)। तहसील के रामकोला विकास खण्ड के ग्राम सभा खोटही के केरवनिया टोले पर एक सप्ताह में तीन बच्चे की मौत हो गई। मौत कारण तेज बुखार का होना बताया जा रहा है।जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कैम्प कर रही है मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर विस्तृत जानकारी ली, तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को उक्त गांव में कैम्प लगाकर शेष लोगों का जांच कर ईलाज करने का निर्देशित किया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

विकास खण्ड रामकोला के ग्राम सभा खोटही के केरवनिया टोले पर एक सप्ताह के अन्दर तेज बुखार के साथ झटके आने से तीन बच्चे,1- सपना पुत्री अंगद उम्र 7 वर्ष की मौत मेडिकल कालेज गोरखपुर में ईलाज के दौरान हो गयी, वहीं हिमांशु पुत्र संदीप डेढ़ बर्ष का पड़रौना में तथा लक्षिता पुत्री कृष्णा का महराजगंज के सरकारी अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गयी। इस प्रकार एक सप्ताह में लगातार हो रहे बच्चों के मौत से ग्रामीण भय व्याप्त हैं वहीं स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। मौत की सुचना पर गांव में पहुंचे सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की कैम्प लगाकर जांच कर समुचित ईलाज करने का निर्देश दिए,वहीं गांव में साफ सफाई को लेकर निर्देशित किये तथा पानी में दवा डाले जा रहे हैं सीएमओ ने बताया कि एक बच्चे में जन्मजात कुछ हर्ट की दिक्कत रही, तथा शेष दो बच्चों में तेज बुखार का कारण रहा,लक्षण इतना स्पष्ट नहीं हो पा रहा है शेष गांव स्थिति सामान्य है ऐतिहातन स्वास्थ्य विभाग की टीम लगा दी गयी है नालियों में बिलिचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है हैण्ड पम्प में पानी के शुद्धि करण के लिए क्लोरीन डलवाया जा रहा है। मस्तिष्क ज्वर होने से संबंधित कोई लक्षण नहीं दिख रहा है।

वहीं ग्राम प्रधान ने कहा कि हमारे यहां शुद्ध पेयजल पीने के लिए नहीं मिल रहा है इतनी बड़ी आबादी वाले गांव में महज दो ही सफाई कर्मी नियुक्त है। जितना सम्भव हो पाता है उतना सफाई करते हैं। फागिंग अप्रैल मई में कराया गया था कल कराने के लिए तैयार हुआ लेकिन मशीन खराब होने के कारण फागिंग नहीं हो सका, मशीन को बनवा कर फागिंग कराऊंगा।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking