News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: एक माह में तीन मासूमों की मौत, जिम्मेदार लापरवाह!

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 18, 2021  |  7:49 PM

663 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एक माह में तीन मासूमों की मौत, जिम्मेदार लापरवाह!

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा विकास खण्ड के रामपुर जंगल गांव में बुखार व इंसेफ्लाइटिस से मासूमों के मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को गांव के धर्मा नाम के बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस गाँव में एक माह के अंदर तीन बच्चों की मौत से ग्रामीणों में दहशत व भय का माहौल बना हुआ है।

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

खड्डा विकास खंड के ग्राम सभा रामपुरजंगल निवासी जितेन्द्र गुप्ता के पुत्र धर्मा 2 वर्ष को एक सप्ताह पूर्व बुखार हुआ तो घर वालों ने पडरौना स्थित एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत विगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार बच्चे की बुधवार को ईलाज के दौरान मेडिकल कालेज में इन्सेफ्लाइटिस से मौत हो गई लेकिन मौत रिपोर्ट नहीं मिलने से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। रोते विलखते परिजनो ने बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के लोगों में बीते एक माह में तीन बच्चों की मौत से भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में साफ सफाई, फांगिग नहीं हुआ है।जगह- जगह पानी जमा है व बदबू दे रहा है मच्छरों का प्रकोप बढ गया है। भयावहता के बावजूद स्वास्थ्य विभाग व ग्राम पंचायत पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं जिससे बच्चो में जलजनित बीमारी पनप रही है। बताते चलें की 28 जुलाई को इसी गाँव के राजा पाठक के इकलौते पुत्र अथर्व साढे तीन वर्ष की इंसेफ्लाइटिस से मृत्यु हो गयी थी। एक माह पूर्व ही गाँव के नितेश साहनी उम्र दो बर्ष की भी तेज ज्वर से मौत हो गयी थी। आठ माह का पियूष बुखार से अब भी पीड़ित है जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाँव में कई बच्चे बीमार होने से लोगों में भय का माहौल है।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी विमलेन्दु भूषण ने बताया की इसकी जानकारी नहीं है। कल दिखवाया जाएगा।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking