News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 15, 2021  |  7:05 PM

2,940 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के लाला छपरा गांव निवासी खलील अंसारी के परिवार की पिपराइच थाना अन्तर्गत सड़क हादसा में तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत होने की मामला संज्ञान में आया है। इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खलील अंसारी ने पिपराइच थाना में तहरीर दिया है कि मेरा लड़का फारूक अंसारी उम्र लगभग 35 वर्ष अपनी पत्नी नगमा खातून उम्र 33 वर्ष को लेकर इलाज कराने के लिए अपनी बेटी नूरी उम्र 8 वर्ष और बच्चा फैजल उम्र 5 वर्ष के साथ अपाची मोटरसाइकिल से गोरखपुर जा रहा था अभी वह पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल सुभान अली पेट्रोल पंप के करीब पहुंचा था कि गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से टेेंपू लेकर आ रहा चालक ने मेरे बेेेटे की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।जिसका नं0 यूपी 53 एफ टी 7196 है।इस हादसे में मेेेेरा बेेटा,बहू व बच्चे बुुुुरी तरह घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए राहगीरों द्वारा मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया।जहां डाक्टर ने फारूक अंसारी, नगमा खातून, बच्ची नूरी को मृत्यु घोषित कर दिया। घायल फैजल अंसारी पुत्र फारूक अंसारी का इलाज चल रहा है। फैजल का रोने क्रम नही टूट रहा है। अपने सामने माँ व पिता, बहन का खून देख डरा सहमा हुआ भी है। खलील के पांच सन्तानो में फारूक अंसारी चौथा नंबर का पुत्र था जो विदेश सऊदी रियाज रहता था। अभी दो माह पूर्व वहां से घर वापस आया था। विदेश से आने के बाद बाइक खरीदा था तथा अपना घर बनवा रहा था।परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण परिवार की जीविका चलाने के लिए ही वह विदेश गया था।बुधवार को नियति को यही मंजूर था कि एक सड़क घटना में काल के गाल में तीनो समा गये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking