News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आग से जलकर दो मासूमों समेत तीन लोगों की मौत, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 18, 2023  |  8:49 PM

1,100 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आग से जलकर दो मासूमों समेत तीन लोगों की मौत, पढ़े पूरी खबर!

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। पडरौना तहसील क्षेत्र के बाजूपट्टी इलाके में आग से जलकर दो मासूमों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। घर आए रिश्‍तेदार के लिए दोपहर में मछली बनाते समय उठी चिनगारी ने तबाही मचा दी। गर्मी में तेज हवा के चलते पल भर में ही लपटें विकराल हो गईं।करीब डेढ़ घंटे तक आग कोहराम मचाती रही।इस हादसे पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा दु:ख जताया है। साथ ही अधिकारियों को तत्‍काल मौके पर पहुंचकर राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

मिली जानकारी के अनुसार आग से देखते ही देखते राजभर टोले की करीब 40 रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।जब तक फायर ब्र‍िगेड की गाड़ियां पहुंचतीं त‍ब तक तबाही मच चुकी थी।लपटें ऐसी उठीं कि किसी को आग बुझाने या उसमें फंसे लोगों को बचाने का मौका तक नहीं मिला। आग में पहले तीन बच्‍चि‍यों की जलकर मौत हो जाने की सूचना थी लेेकिन आग बुझने के बाद एक बच्‍ची सकुशल मिल गई।

सूचना पाकर मौके पर डीएम रमेश रंजन, एसपी धौल जायसवाल, सीएमओ डा.सुरेश पटारिया, एसडीएम महात्‍मा सिंह, विधायक मनीष जायसवाल सहित कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ि‍तों को ढांढस बंधाया है। प्रशासन की ओर से पीड़‍ितों को राहत पहुंचाते हुए मुआवजे का आश्‍वासन दिया गया है।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking