News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आटे की बोरी में छिपाकर ले जायी जा रही 38 लाख रूपये की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 4, 2023  |  6:36 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आटे की बोरी में छिपाकर ले जायी जा रही 38 लाख रूपये की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले में चौबीस घंटे के अंदर शराब तस्करों की कमर तोड़ते हुए, स्वाट टीम और रामकोला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में तीन अंतर प्रांतीय शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। वही बीते मंगलवार को तरयासुजान पुलिस भी एक माल वाहक पिकप से अंडे के कार्टून के बीच छिपा कर ले जाई जा रही अठाईस पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। तस्करो द्वारा पुलिस की आंख में घुल झोंकने के प्रयास को धाकड़ धवल की पुलिस बेनकाब करने में सफल हुई है।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

जानकारी हो की, थाना रामकोला व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम ने रामकोला थाना क्षेत्र के गोबरही चौरहा के पास से एक ट्रक ( RJ 39 GA 2979) में आटे की बोरी के साथ छिपाकर ले जायी जा रही 403 पेटी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 60 लाख रूपये) के साथ तीन अभियुक्तों मोटाराम पुत्र हीरा राम साकिन भिमर लई पचपदरा जिला बाडमेर राज्य राजस्थान, भुपेन्द्र कुमार पुत्र हनुमान प्रसाद साकिन 138 वार्ड नं0 7 18 spd-a थाना पीली बंगा जिला हनुमानगढ राजस्थान, रामपाल पुत्र हरी सिंह साकिन खबडा कला थाना बठूर जिला फतिया बाढ को उस समय गिरफ्तार किया गया है,जब वह शराब की खेप को बिहार ऊंचे दाम में बेचने के लिए ले जा रहे थे। जरिए मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल को यह कामयाबी हासिल हुआ है।

यहां बताना लाजमी होगा कि तस्करो ने अपनी तस्करी का ट्रेड को बदला है, पुलिस की आंख में धूल झोंकने का प्रयास करते हुए अपनी तस्करी का अंजाम दे रहे है। लेकिन धाकड़ धवल की पुलिस की पैनी नजरिया से बचना इनके लिए टेडी खीर है। उदाहरण प्रस्तुत करते हुए यहां लिखना मुनासिब होगा की तीन अक्टूबर मंगलवार को जिले के तरयासुजान प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार शर्मा की टीम ने एक माल वाहक पिकप से अठाईस पेटी अंग्रेजी शराब को अंडा के कार्टून के बीच तस्करी कर ले जाते समय बरामद किया है। वही बुधवार को स्वाट और रामकोला पुलिस तस्करी करने की तरीका को बेनकाब किया है।पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोग पंजाब से सस्ती शराब खरीद कर माल ढोने वाली ट्रको/वाहनों मे सामान के साथ छिपाकर बिहार ले जाकर अधिक दामो में बेचते हैं।

यह टीम दिलाई कामयाबी

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह थाना रामकोला, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला प्रभारी स्वाट टीम,अपराध निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी थाना रामकोला,निरीक्षक विनय कुमार सरोज आबकारी निरीक्षक,उ0नि0 अजीत कुमार यादव , उ0नि0 मृत्युन्जय सिंह ,हे0का0 लक्ष्मण सिह,हे0का0 राकेश गौड , हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम,हे0का0 रणजीत यादव स्वाट टीम,हे0का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम ,हे0का0 संदीप भाष्कर स्वाट टीम,का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम,का0 शिवा सिंह ,का0 जयहिन्द यादव ,का0 शुभेन्द्र उपाध्याय थाना रामकोला जनपद कुशीनगर ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking