News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिसकर्मियों को राखी बांधी, लिया रक्षा का वचन… पुलिसकर्मियों ने मिठाई खिला दिए उपहार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 12, 2022  |  11:01 AM

842 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिसकर्मियों को राखी बांधी, लिया रक्षा का वचन… पुलिसकर्मियों ने मिठाई खिला दिए उपहार

कुशीनगर। भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को जिलेभर में मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को स्नेह का उपहार भेंट किया। मिठाई खिलाकर खुशी जताई। उधर, जिले के थानों में भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला के तरयासुजान थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह,हमराह आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह, आरक्षी सदानंद पटेल ने चौकी क्षेत्र के ग्राम सलेमगढ़ के टोला पुरानी बाजार (मालिन बस्ती) में पहुंचे।इस दौरान बहनों ने टीका लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी। साथ ही बहनों ने मुंह मीठा कराकर अपनी रक्षा का वचन लिया। वहीं पुलिसकर्मियों ने भी रक्षाका संकल्प लेकर उन्हें उपहार भेंट दिए। यही नहीं, मुस्लिम महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर एकता का संदेश दिया।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

मलिन बस्ती पहुंचकर बहनों को दिया सुरक्षा का वचन: प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह,आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह, आरक्षी सदानंद पटेल शुक्रवार को मलिन बस्ती पहुंचे। वहां के बच्चों से बात की। अफसरों ने कहा कि वे बहनों से राखी बंधवाने आए हैं। ये सुनते ही बस्ती की महिलाएं और लड़कियां राखियां लेकर आ गई और दोनों अफसरों के साथ सिपाहियो के कलाई में राखी बाधी।

अंकल आगे भी आते रहना: मलिन बस्तियों की लड़कियां इंस्पेक्टर,चौकी प्रभारी और सिपाहियो को अपने बीच पाकर खुश थी। बंटी, बबीता, प्रियंका और लता ने पुलिसकर्मियों से अनुरोध किया कि अंकल आप इसी तरह उनके यहां आते रहना। पुलिसकर्मियों ने कहा आपने राखी बांधी है तो हम आपके भाई हुए और भाई तो बहनों के यहां आते ही हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking