News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: रिक्त पदों हेतु निर्वाचन की समय सारिणी की गयी निर्गत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 20, 2023  |  4:22 PM

326 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रिक्त पदों हेतु निर्वाचन की समय सारिणी की गयी निर्गत

कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) ने राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ के अधिसूचना दिनांक 18 जनवरी, 2023 के क्रम में आयोग के पत्र दिनांक 14 दिसम्बर, 2009 में निर्वाचन हेतु जिले के अधिकारियों को रिटर्निंग आफिसर / निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर / सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में पदाभिहित अधिकारियों को मैं, जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय), कुशीनगर सदस्य क्षेत्र पंचायतों / जिला पंचायतों के सदस्यों के निर्वाचन हेतु निम्नलिखित अधिकारियों को रिटर्निंग आफिसर/निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर / सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किये हैं, जो रिक्त पदों / स्थानों के निर्वाचन प्रकिया को सुचारू रूप से निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से निर्वहन के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। उप निर्वाचन में नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। सभी मतों की गणना क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। सदस्य क्षेत्र पंचायत के स्थानों / पदों का निर्वाचन परिणाम क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी सहायक निर्वाचन अधिकारियों के मध्य कार्य का विभाजन कर निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया समय से निष्पक्ष पूर्ण कराने के लिए उत्तरदायीं होंगे। नियुक्त अधिकारियों का विवरण निम्नवत् है :-

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

विकास ख० का नाम तमकुहीराज में रावेंद्र कुमार, सहायक अभियंता,सिंचाई खण्ड द्वितीय फाजिलनगर, मो0 9170439445 को रिटर्निंग ऑफिसर/निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है, तथा दुर्गेश कुमार राजभर, अवर अभियंता, निर्माण खण्ड लो0नि0वि0 मो0 8303510626 को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है जो क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन से लेकर मतगणना तंक रहेंगे। इसी प्रकार विकास खण्ड कप्तानगंज हेतु कमलेश यादव, सहायक अभियन्ता, प्रा०ख०, लो०नि०वि०कसया, कुशीनगर। 7800247375 को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है, तथा अजय कुमार अवर अभियंता ग्रा0अभि0वि0, प्रखंड विकास भवन मो0 7348488535 को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है जो क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन से लेकर मतगणना तंक कार्यरत रहेंगे।रिजर्व निर्वाचन अधिकारी के रूप में धर्मेन्द्र कुमार, कार्य अधिकारी जिला पंचायत, कुशीनगर। 8744838297 को नियुक्त किया गया है, तथा रिजर्व सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में अभिजीत कुमार सिंह, अवर अभियन्ता, लो०नि०वि०, प्रा०ख०, कसया, कुशीनगर। 9532939377 को नियुक्त किया गया है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking