News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शबरी की भक्ति को पूरा करने के लिए भगवान राम ने खाया उनके जुठे बेर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 15, 2023  |  5:30 PM

792 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शबरी की भक्ति को पूरा करने के लिए भगवान राम ने खाया उनके जुठे बेर

जौरा बाजार /कुशीनगर। क्षेत्र जोकवा बाजार के प्राचीन शिव मंदिर में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के छठवें दिन बुधवार की दिन सुर्पनेखा लक्ष्मण संवाद ,खर दूषण बध , रावण द्वारा सीताहरण , सीता को छुड़ाने का जटायू द्वारा अथक प्रयास , माता सबरी के जूठे बेर ,श्रीराम की प्रेम भक्ति आदि के दृश्यों ने दर्शकों को मनमोह लिया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

भगवान राम बन के दौरान जब शबरी की कुटिया में पहुचे तो शबरी ने उनको जुठे बेर खिलाया, शबरी के जुठे बेर के बिना रामायण बिल्कुल अधूरी हैं। शबरी की भक्ति को पूरा करने के लुई भगवान राम ने उनके जुठे बेर खाए थे। दूसरे दृष्य में जब रावण माता सीता का हरण ले जा रहा था तो रास्ते मे रावण और जटायु के बीच युद्ध मे जटायु के पंख काट डाले जिससे वह मरणासन्न होकर जमीन पर गिर पड़े जब श्रीराम और लक्ष्मण सीताजी की खोज कर रहे थे, तभी उन्होंने जटायु को मरणासन्न अवस्था में पाया। जटायु ने ही राम को बताया कि रावण सीता का हरण करके लंका ले गया है और बाद में उसने प्राण त्याग दिया।

डा.अजय शाही ने फीता काटकर छठे दिन के राम लीला का शुभारंभ किया। मंचन के दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ,मनोज उपाध्याय,राहुल सिंह,सुनील राव, चंद्रशेखर यादव,अनिल राव श्रीकृष्ण उपाध्याय, सुनील उपाध्याय,सुनील आर्य, देवन्त पाण्डेय,मोहन जायसवाल ,अनिल जायसवाल,सुनील उपाध्याय ,बृजबिहारी उपाध्याय,बैजनाथ ,पवन यादव ,संदीप , हरेराम यादव ,जय प्रकाश जायसवाल,लोग उपस्थित रहे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking