News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये नयी दिशा ने बच्चों संग मतदान जागरूकता रैली निकाली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 28, 2022  |  4:00 PM

535 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये नयी दिशा ने बच्चों संग मतदान जागरूकता रैली निकाली

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर जनपद में आगामी 3 मार्च को होने वाले विधान सभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस क्रम में संस्थान द्वारा सोमवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं 12, वीर अब्दुल हमीद नगर (भलुही) स्थित जूनियर हाइस्कूल के बच्चों व शिक्षकों को साथ लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 गौरव तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती जनता की भागीदारी पर ही निर्भर है। इसलिए लोकतंत्र को खूबसूरत व मजबूत बनाये रखने के लिए विधान सभा चुनाव रूपी महोत्सव में हम सभी को बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना है और कराना है। डॉ0 गौरव ने कहा कि हम सबका प्रयास हो कि आस पास कोई मतदान से छूट न जाय। जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका सुधा कुमारी ने कहा कि मतदान हम सभी का अधिकार व कर्तव्य है और इसका निर्वहन करते हुए हम सबको अपनी सहभागिता देनी है। रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी मतदाता भय मुक्त होकर, सोच समझकर मतदान जरूर करें।

रैली द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए आगामी 3 मार्च को बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान चलो चलें मतदान करें, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, लोकतंत्र मजबूत करेंगे, बढ़ चढ़ के मतदान करेंगे, पहले मत दान फिर जलपान, इत्यादि नारों से क्षेत्र की गलियां गूंज उठी। बच्चों की अपील का लोगों पर सकारात्मक प्रभाव दिखा और लोगों ने अनिवार्य रूप से मतदान करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक श्रीवास्तव व आभार उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डॉ0 प्रतिभा तिवारी, सुदर्शन, सुमित्रा देवी, रमावती देवी, शिब्बन लाल सिंह, शैलेन्द्र त्रिपाठी, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र सहित जूनियर हाइस्कूल के बच्चों व स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking