कसया, कुशीनगर । तहसील क्षेत्र अंतर्गत धौरहरा गांव के पाण्डेय पट्टी में बुधवार की रात में जलसे का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न जगहों से आये मौलानाओं ने तकरीर करते हुए कहा कि हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश दुनिया में अमन व इंसानियत का संदेश देना था ।
जलसे में मुख्य अतिथि मौलाना अहमद रज़ा बनारसी ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ा मजहब इंसानियत का है। उन्होंने हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उनसे प्रेरणा लेने व उनके बताए इंसानियत के मार्ग पर चलकर आवाम व जरूरतमंदो की खिदमत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इंसानियत की खिदमत करना ही मोहम्मद साहब व इस्लाम का पैगाम है। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज में तालीम की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए बच्चों को दीनी व दुनियाबी तालिम हासिल करने व अपने मुल्क की तरक्की के लिए कार्य करने का आह्वान किया। जलसे को पूर्व ब्लाक प्रमुख हसमुद्दीन अंसारी,पूर्व ग्राम प्रधान विनय तिवारी,रिजवान खान ने संबोधित किया।
इस मौके पर रमजान अली, बदरुदीन अली,गुमानी अली, मैनुद्दीन अली, मीर हजरत अली,असलम अली, जफरुद्दीन अली,अनवर अली,नसरुद्दीन अली,सैफ अली,मंजूर आलम, कुतुबद्दीन अली, आलिम अली,यूनुस अली,मुकेश जायसवाल, संदीप पाण्डेय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…