News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: यूपी बोर्ड के हाई स्कूल व इंटर के टॉपर्स डीएम के हाथों हुए सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 6, 2023  |  6:14 PM

189 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यूपी बोर्ड के हाई स्कूल व इंटर के टॉपर्स डीएम के हाथों हुए सम्मानित WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर।उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाई स्कूल/ इंटर परीक्षा वर्ष में उच्च स्थान प्राप्त जनपद के मेधावी छात्र/ छात्राओं को दिन शनिवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपने बहुत मेहनत किया है। उन्होनें जनपद का नाम रोशन करने के लिए विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों, शिक्षकों व अन्य लोगों को भी शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा में कम अंक प्राप्त करने वाले को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नंबर सिर्फ वेरिएबल है। उन्होंने कहा की अध्ययन में सततता को मेंटेन करना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि आपकी सफलता में शिक्षकों व अभिभावकों का योगदान आप से कम नहीं है। जीवन में सफलता के लिए उन्होंने अच्छे मार्गदर्शक का होना जरूरी बताया। उन्होंने छात्र/छात्राओं को नई पारी व अगले पायदान के लिए लगनशीलता व अनुशासन के साथ कार्य करनें को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में छात्र-छात्राओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। विश्वास व अति विश्वास के अंतर को समझने,किसी भी चीज के लिए रणनीति,अच्छे मार्गदर्शन का होना उन्होंने जरूरी बताया। जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समय के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। अध्ययन के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। बेटा बेटी के भेदभाव को खत्म किया जाना चाहिए सबको समान मूल्य मिलना चाहिए। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु जिलाधिकारी ने कहा कि अच्छे ग्रुप का विकसित किया जाना जरूरी है जो आपकी कमियां व खूबियों को साझा करें। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य करें नियमित तौर पर करें, सही रणनीति का चयन करें, अच्छे मार्गदर्शक के सुझावों पर अमल करें व अच्छी किताबों, अच्छे शिक्षकों का चयन करें।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को विशेष अतिथि बताते हुए व अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कक्षा 06 से पहले वे एक छोटे शहर में पढ़ती थी। उसके बाद जब उनका प्रवेश बड़े शहर के विद्यालय में हुआ तो उन्हें शुरू में कुछ समझ मे नहीं आता था फिर अभिभावकों की भूमिका काफी काम आई। अभिभावकों ने उन का विश्वास बढ़ाया और धीरे-धीरे क्रमिक रूप से उन्हें सब कुछ समझ में आने लगा। उन्होंने कहा कि जिंदगी में नई परिस्थितियां आती हैं, नए माहौल आते हैं किंतु कभी भी उन परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए आत्मविश्वास रखें। सततता में अध्ययन करें, टाइम टेबल बनाएं,अपने पढ़ाई के साथ ईमानदार बने। सिविल सेवा का अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पहले और दूसरे अटेम्प्ट में सफलता नहीं मिली किंतु तीसरे बार में वे सफल हुई। इसके लिए उन्होंने शिक्षकों, मार्गदर्शक, दोस्त, अभिभावकों द्वारा सपोर्ट व प्रोत्साहन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अनुशासन के साथ मेहनत किया जाए और इंटरनेट का सकारात्मक इस्तेमाल करें।
इस अवसर पर मेधावी छात्र छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए । इस क्रम में छात्र /छात्राओं ने अपनी सफलता के पीछे निरंतरता, अभिभावकों शिक्षकों/ दोस्तों का सपोर्ट,स्वाध्याय,गुरु की बातों का अनुकरण,हार्ड वर्क के साथ-साथ स्मार्ट वर्क, अध्ययन को इंजॉय करना, आत्मविश्वास आदि बताया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों व शिक्षकों ने भी उपस्थित को संबोधित किया।

इस अवसर पर शिक्षकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया व छात्र-छात्राओं को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में आयुषि शाही,यश वर्मा,प्राची शाही, काव्या गुप्ता,अनन्या प्रजापति,लक्ष्मी दुबे,अंबिका सिंह,शुभम कुमार सिंह, हिमांशु,नंदनी यादव,सनी शर्मा,खुशी गुप्ता,नेहा गुप्ता, विजय यादव,जिज्ञासा चतुर्वेदी,खुशी त्रिपाठी,नीतीश शुक्ला,नित्यानंद सिंह,अभय गोंड,उदित नारायण गुप्ता, नितिन यादव,आदित्य यादव, अंतिमा चौधरी,ज्ञानेश्वर प्रताप सिंह,अभिजीत कुमार गुप्ता, अभय सोनी,जया शर्मा,निशा पटेल,अपूर्व शर्मा,तबस्सुम खातून,नरगिस जहां,आदित्य कुशवाहा,आयुष कुमार गुप्ता, सानिया सिद्दीकी, अवंतिका सिंह,अनुपमा आर्य,राहुल कुशवाहा,सानिया खातून, शाहीन परवीन,सोनाली सिंह, नंदनी यादव समेत 25 हाई स्कूल के छात्र-छात्राएं तथा 17 इंटर के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल कुशवाहा भी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking