News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जेल के कैदी वाहन के ठोकर से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2021  |  11:43 AM

1,339 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जेल के कैदी वाहन के ठोकर से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय थाना कसया के नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 15 वीर सावरकर नगर (सबया )निवासी मुंसफ अली पुत्र स्व. मो.हनीफ उम्र 70 वर्ष सुबह साईकिल से गाँधी चौक के तरफ किसी कार्य से गये थे और वापस घर आ रहे थे कि सुबह 9बजे के लगभग पडरौना की तरफ से जेल कैदी वाहन सं. Up 57 G 0112तेज रफ़्तार से आरही थी और साईकिल सवार मुंसफ अली को शिव मन्दिर कसया के पास ठोंकर मार दिया और वह गिर गये तथा कैदी वाहन का चक्का उनके शरीर पर चढ़ गया, जिससे घटना स्थल पर ही मुंसाफ अली की मौत हो गयी l घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगो ने मृतक को आनन फानन मे ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लें गये जहाँ डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया l घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ पीयूष कांत राय,स्थानीय थाना प्रभारी अनिल कुमार उपाध्याय मयफोर्स पहुंच लाश का पंचनामा बना पोस्टमार्टम हॉउस भी दिया l घटना मे उक्त जेल वाहन दुर्घटना के बाद बड़ी तेजी के साथ देवरिया के तरफ भागा लेकिन घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने जेल वाहन का बाइक से पीछा करने लगे और बनवारी टोला गांव के पास कैदी वाहन छोड़ कर चालक फरार हो गया l ज्ञात हो कि वाहन जेल का था कोई भगदड़ न हो इस लिये मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रहा l यहाँ तक की घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार भी कसया थाने पहुचे और मृतक के परिजनों से बात कर नियमानुसार कार्यवाही बात कहीं l मृतक मुंसफ अली सेवा निवृत शिक्षक रहे है l

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking