News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आकांक्षात्मक विकास खंडों में प्रगति के अनुश्रवण हेतु पोर्टल पर इंडिकेटर से संबंधित डाटा फीड किए जाने के संबंध में प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में दिया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 27, 2022  |  6:23 PM

684 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आकांक्षात्मक विकास खंडों में प्रगति के अनुश्रवण हेतु पोर्टल पर इंडिकेटर से संबंधित डाटा फीड किए जाने के संबंध में प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में दिया गया

कुशीनगर। मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खंडों में प्रगति के अनुश्रवण हेतु पोर्टल पर इंडिकेटर से संबंधित डाटा सही-सही फीड किए जाने के संबंध में संक्षिप्त प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में दिया गया। विदित है कि जनपद कुशीनगर से आकांक्षात्मक विकास खंड विशुनपुरा है।उक्त प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी अपने कंप्यूटर ऑपरेटर सहित उपस्थित हुए । प्रशिक्षण का कार्य जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मो0 नासेह एवं अपर संख्या अधिकारी द्वारा किया गया।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

प्रशिक्षण दौरान यह निर्देशित किया गया कि मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं वार्षिक डाटा फीडिंग के लिए सभी इंडिकेटर्स अलग-अलग होंगे। प्रशिक्षण में निर्देशित किया गया कि हर महीने की 15 तारीख तक डाटा की फिडींग कर देनी है, डेटा फीडिंग की शासन स्तर पर मॉनिटरिंग भी हो रही है। फीडिंग के आधार पर शासन स्तर से जनपद की रैंकिंग तय की जाएगी। प्रशिक्षण देते हुए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को यह भी बताया कि किसी के द्वारा डाटा खाली न रखा जाए एवं डाटा की सही-सही फीडिंग की जाए। डाटा की फिडींग सितंबर 2021 से मार्च 2022 अद्यतन स्थिति तक होनी चाहिए।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking