News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नामांकन पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग हेतु दिया गया प्रशिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 10, 2023  |  5:01 PM

1,372 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नामांकन पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग हेतु दिया गया प्रशिक्षण WhatsApp
Responsive image
  • नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया की दी गई जानकारी
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए प्रशिक्षण दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त रहे उपस्थित

पडरौना,कुशीनगर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के नामांकन प्रपत्रों की आनलाईन प्रक्रिया तथा आयोग द्वारा मतपत्रों को वेबसाईट के माध्यम से जनपदों द्वारा आनलाइन मतपत्रों की पी0डी0एफ0 मुद्रणालय को प्रेषित किये जाने के सम्बन्ध मा0 राज्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण दौरान प्रत्याशियों के नामांकन पत्र को डिजिटल करने तथा नामांकन पत्र के सम्पूर्ण विवरण को आयोग के डेटाबेस में समय से दर्ज करने, व उसके पश्चात नामांकन पत्रों की जांच से सम्बंधित स्थिति डेटाबेस में अपडेट किये जाने की जानकारी दी गई,तथा नाम वापसी का समय समाप्त होने उपरांत नाम वापस लेने वाले उम्मीदवारों के सम्मुख नाम वापसी की स्थिति फीड की जाएगी,जिसके उपरांत निर्वाचन लड़ रहे उम्मीदवारों को मैनुअल पद्धति से प्रतीक आवंटित किया जाएगा।

इसी प्रकार प्रशिक्षण में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रतीक आवंटन के पश्चात निकायवार/पदवार विवरण जनपद के प्रभारी अधिकारी को उनके लॉगिन पर उपलब्ध होगा , जिन्हें प्रभारी अधिकारी द्वारा सत्यापन भी किया जाएगा। प्रशिक्षण दौरान बताया गया कि सत्यापन के उपरांत मतपत्रों के मुद्रण से सम्बंधित पूर्ण सूचनाएं मुद्रणालय को ऑनलाईन उपलब्ध हो जाएगी जिससे तत्काल बैलेट पेपर का नमूना तैयार किया जा सके।

प्रशिक्षण में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) के लिए सॉफ्टवेयर संचालन हेतु विस्तृत दिशा निर्देश देने के साथ ही आयोग की वेबसाइट के लॉगिन करने, आरओ को उपलब्ध कराए गए यूजर आईडी एवं पासवर्ड डालने के बाद प्राप्त ओटीपी डालने पर नामांकन पेज के खोलने की जानकारी,उक्त पेज पर नगरपालिका,नगर पंचायत,के सदस्यों का वार्ड सेट करने,नामांकन सेट वाले बॉक्स में प्रत्यासी द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किये जाने पर टिक करने,प्रत्याशी की व्यक्तिगत जानकारी का पूर्ण विवरण उचित स्थान पर भरे जाने आदि की जानकारी दी गई। इसके अलावे सॉफ्टवेयर पर प्रत्याशी का दल अथवा निर्दल,नामांकन के साथ संलग्न दस्तावेजों का स्कैन कर सर्वर पर सेव किये जाने,नामांकन पत्रों के विवरण सेव किये जाने,नामांकन पत्रों को जांच हेतु अग्रसारित किये जाने,नामांकन सम्बन्धी रशीद दिए जाने व जांचोपरांत उनकी स्थिति स्पष्ट करने,नाम निर्देशन पत्रों की वापसी, प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाने,सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर पूर्ण विवरण सहित जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट/आरओ, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,उप निदेशक कृषि,जिला विद्यालय निरीक्षक,सहित समस्त ए आरओ व सहायक आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking