News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सीएससी आधार संसोधन ऑपरेटर्स को दिया गया प्रशिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 8, 2022  |  6:45 PM

362 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सीएससी आधार संसोधन ऑपरेटर्स को दिया गया प्रशिक्षण

कुशीनगर।सी एस सी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लि. के माध्यम से आधार का कार्य कर रहे सीएससी संचालकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रवीन्द्रनगर स्थित विकास भवन के सभागार में किया गया।जिसमें सीएससी स्टेट हेड अतुलित राय व आधार स्टेट कोर्डिनेटर नवल शर्मा ने कार्यशाला में समस्त आधार संसोधन ऑपरेटर्स को आधार संशोधन केन्द्रो को मानकों के अनुसार चलाने का निर्देश दिया।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

सी एस सी आधार कोर्डिनेटर नवल किशोर शर्मा ने कार्यशाला में यह भी बताया गया कि आधार संशोधन में सभी दस्तावेज की सही से जाँच करके ही लगाए अन्यथा ब्लैकलिस्ट कर दिया जायेगा।जनपद कुशीनगर में 126 आधार संशोधन केन्द्र चल रहे हैं जहां पर लोग आधार में त्रुटी जैसे नाम,जन्म तिथि, मोबाइल नंबर,पता,लिंग आदि बदलाव करा सकते हैं। यू0आई0डी0ए0आई0 द्वारा निर्धारित आधार संशोधन शुल्क 50 रुपये ही ग्राहक से लेने हेतू निर्देशित किया किया गया है।जिले के सभी वीएलई को अपने आवंटित स्थान पर आधार संशोधन सेंटर संचालित के लिए निर्देश दिए गए।

प्रतिदिन सेंटर ओपन कर कार्य करने के लिए कहा गया,जिससे लोगो को आसानी से आधार संशोधन से संबंधित सुविधा मिल सके।इस अवसर पर सीएससी जिला प्रबंधक गौरव पांडेय,उत्कर्ष दीक्षित,ज़ियाउल हक आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking