कुशीनगर। पूर्वी उ० प्र० के सबसे बड़े गन्ना उत्पादक जनपद कुशीनगर में गन्ने की वैज्ञानिक खेती के प्रति तकनीकी जानकारी देने के लिए उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर द्वारा कुशीनगर जनपद के समस्त गन्ना पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण बुधवार से प्रारंभ होगा।
यह जानकारी गन्ना संस्थान के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम रामकोला पंजाब गन्ना समिति सभागार में होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप गन्ना आयुक्त देवरिया अखिलेश प्रताप सिंह होंगे। चीनी मिल रामकोला के 20 गन्ना विकास कर्मचारी/ अधिकारी भी प्रशिक्षण लेंगे। जिला गन्ना अधिकारी कुशीनगर डी के सैनी ने प्रशिक्षण हेतु निर्देश दिया है। शोध तकनीक को प्रयोगशाला से किसान के खेतों पर पहुंचा कर गन्ने की उत्पादकता एवं चीनी परता में वृद्धि होगी किसानों की आय बढ़ेगी। सेवरही गन्ना शोध संस्थान के गन्ना वैज्ञानिक, सहायक निदेशक गन्ना विभाग, चीनी मिल के अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…