News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एनसीसी कैडेटो को दी गयी शस्त्र चलाने व उसके अनुशासन की ट्रेंनिंग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 28, 2023  |  7:29 PM

148 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एनसीसी कैडेटो को दी गयी शस्त्र चलाने व उसके अनुशासन की ट्रेंनिंग
  • प्रशिक्षण शिविर कैडेटो का किया गया स्वास्थ्य परिक्षण
  • प्रशिक्षण शिविर में कुल पाँच सौ छात्र /छात्राओं ने प्रतिभाग किया है
  • प्रशिक्षण के दूसरे दिन कैडेट्स को राइफल तोड़ने, जोड़ने सहित जमीन पर निशान बनाने आदि की दी गयी ट्रेनिंग
  • 50 -यूपी एनसीसी बटालियन का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 

कसया/ कुशीनगर । बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में रविवार को 50 -यूपी बटालियन एनसीसी कैडेटो की दस दिवसीय  ट्रेंनिंग का शुभारम्भ कर्नल जयंत चटोपाध्याय द्वारा उद्घाटन क़र किया गया l प्रशिक्षण के शुभारम्भ में छात्रों की शारीरिक माप दण्ड जाँच, कागजी जाँ व पंजीकरण आदि किया गया l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

प्रशिक्षण के दूसरे दिन सोमवार को कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कमाडिंग ऑफिसर यूपी बटालियन एनसीसी पडरौना  कर्नल श्री चटोपाध्याय ने एनसीसी  रूल्स एवं नियम की जानकारी दिया, तथा छात्रों को अनुशासन में रहने की हिदायत दी  l  इसके साथ ही सेना में भर्ती सम्बंधित जानकारी भी दिया,तथा आपदा के समय लोगो की मदद करने आदि की एनसीसी कैडेटो की भूमिका के बारे में बताया l प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को राइफल  खोलने, तोडने , जोड़ने व जमीनी निशान लगाने के साथ -साथ शस्त्र चलाने एवं उसके रख -रखाव व  अनुशासन आदि सहित सेना में भर्ती सम्बंधित  ट्रेनिंग दी गयी l लेफ्टिनेंट कर्नल वी कृष्णा ने बताया कि एनसीसी कैडेटो को दस दिवसीय प्रशिक्षण में हर प्रकार के शस्त्र चलाने, रखने के साथ -साथ उनकी शारीरिक माप दण्ड, शारीरिक क्षमता, आकस्मिक सेवा  व इनके प्रतिदिन के  दिनचर्या की भी  प्रशिक्षण दी जाएगी l प्रशिक्षण के दौरान एनसीसी कैडेटो का सीएचसी कसया के आरजीएसके टीम प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह के अधीनस्थ स्वास्थ्य परिक्षण किया गया l प्रशिक्षण शिविर में 360 छात्र व 140 छात्राओं सहित कुल पाँच सौ छात्रों ने प्रतिभाग किया है l इस कैम्प में कमाडिंग ऑफिसर के अतिरिक्त जे सीओ सुरेश कुमार सहित 4जे सीओ,10इंस्पेक्टर,05कर्मचारी नियुक्त हैं l यह प्रशिक्षण  कैम्प 05सितम्बर तक चलेगा l कैम्प में 50यूपी  एनसीसी बटालियन पडरौना के साथ- साथ लेफ्टिनेट वेद प्रकाश मिश्रा भी नियुक्त हैं l प्रशिक्षण शुभारम्भ के दौरान प्राचार्य बुद्ध पीजी कॉलेज कृष्णा प्रताप सिंह सहित कॉलेज के शिक्षक गण मौजूद रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking