News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी व मुख्यविकास अधिकारी की अध्यक्षता में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 15, 2023  |  5:21 PM

570 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी व मुख्यविकास अधिकारी की अध्यक्षता में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में आज समस्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न किया गया l प्रशिक्षण दौरान पार्टियों की रवानगी, मतदान के दिन के कार्य, धन राशि की भुगतान, मतदान होने से समाप्त होने तक की सूचना,लेआउट, बैलट बॉक्स, व अन्य समस्या की जानकारी, मतपत्र है कि नहीं, मतदाता सूची संबंधित वार्ड का है कि नहीं, सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी प्रशिक्षण दौरान परियोजना निदेशक द्वारा दी गई।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

परियोजना निदेशक ने प्रारूप 19, प्रारूप 30, 31, 32, 33,के संबंध में पूर्ण विवरण के साथ जानकारी देते हुए सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को केंद्रों का निरीक्षण किए जाने तथा मतदान के दिन दो 2-2 घंटे का मतदान प्रतिशत की जानकारी कंट्रोल रूम एवं संबंधित को दिए जाने का निर्देश दिए गए, उन्होंने कहा कि मतदान की सारी व्यवस्थाओ की जिम्मेदारी आप सभी की है। उन्होंने पोलिंग पार्टी की रवानगी से लेकर बॉक्स जमा होने तक की सभी बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण दौरान बताया कि मतदान स्थल के 200 मीटर के अंदर कोई टेंट कुर्सी नहीं लगनी चाहिए तथा 200 मीटर के बाहर यदि कोई लगाता है तो एक कुर्सी व 2 मेज के अलावा और कुछ नहीं तथा लाउडस्पीकर सहित अन्य कोई प्रचार सामग्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई शस्त्र लेकर मतदान स्थल तक आता है तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने को एवं कण्ट्रोल रम सहित अन्य सम्बन्धित को दें तथा यदि कोई शराब की दुकान भी खुली हो तो उसे बंद कराएं। उन्होंने प्रशिक्षण दौरान प्रेस कवरेज हेतु पत्रकारों के संबंध में भी निर्देशित किया कि जिसके पास वैध पास होंगे उन्ही को कवरेज हेतु जाने दिया जाए। मतदान कार्मिकों में यदि किसी की तबीयत खराब होती है तो उसकी सूचना तत्काल कंट्रोल को को देने सहित महत्वपूर्ण अभिलेखों में दर्ज किया जाए। उन्होंने बताया कि वाहन नियत रुट से ही पार्टी को लेकर मतदेय स्थल तक जाएगा और आएगा। कोई भी सेक्टर मजिस्ट्रेट तक नहीं हटेंगे जब तक सब का बॉक्स जमा नहीं हो जाता। उन्होंने जोनल /सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी जाने वाली सामग्रियों के संबंध में भी पूरी जानकारी दी एवं मतदान स्थल पर पहुंचने के बाद आने वाली समस्याओं के संबंध में भी निदान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी द्वारा सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा मतदान केंद्रों/मतदेय स्थलों के निरीक्षण किए जाने की रिपोर्ट एक-एक करके समीक्षा की गई व कमियों को नोट करते हुए संबंधित उप जिलाधिकारी व नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी को तत्काल समस्याओं को समाप्त कराने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी कमियां नोट की गई हैं उनको 3 दिन के अंदर सही करा लिया जाएगा। उन्होंने संवेदनशील/अति संवेदनशील बूथों के सम्बन्ध में पुनः विजिट कर आमजन से संवाद करने का निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने सभी संबंधित को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों के पुनः निरीक्षण दौरान उन स्थानों को भी देख ले जहां पहले नहीं देखा गया था अर्थात बुथ के पीछे की तरफ, जिलाधिकारी ने आज के प्रशिक्षण दौरान अनुपस्थित रहने वाले जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी अनुपस्थित हैं उन सभी को नोटिस देते हुए (1 )दिन का वेतन बाधित किया जाए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व्यास नारायण, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, सहित समस्त सम्बन्धित व जोनल / सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking