पडरौना/कुशीनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रविवार को मदरसा अंजुमन इस्लामिया दारुल उलूम से तिरंगा रैली निकाली गईं। तिरंगा रैली में बच्चों ने तिरंगे झंडे लहराते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये।
मदरसा अंजुमन इस्लामिया दारुल उलूम बसहियां बनबीरपुर इस्लामिया से तिरंगा रैली शुरु हुई। जिसका शुभारंभ प्रिंसिपल मोहम्मद दीन ने तिरंगा झंडा दिखाकर किया। मौलाना इनेतुल्लाह मिसवाही और हाफिज क्यामुद्दीन के नेतृत्व में निकली रैली बसहियां चौराहा होते हुए नौकटोला से सिधुआं बाजार पहुंची। इसके बाद वापस मदरसे पर पहुंची। जिसमें बच्चों ने तिरंगे झंडे लहराकर हिंदुस्तान जिंदाबाद की जय के नारे लगाए। राष्ट्रभक्ति के गीत भी गाए। इस दौरान मोहम्मद इनामुल हक, मोहम्मद याकूब बरकाती,मास्टर शकील,खैरुल,बशर,अमजद आदि मौजूद रहे
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…